Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:53 AM IST

ऋषिकेश की भीड़भाड़ से दूर 3 घंटे की दूरी पर है 'कुनकली विलेज', दोस्तों के साथ आप भी जाएं

किसी भी टूरिस्ट स्पॉट पर हद से ज्यादा बढ़ती भीड़ का असर केवल पर्यटकों पर ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों और पर्यावरण पर भी पड़ता है। पूरे दिन हॉर्न और भीड़ की वजह से कोई भी ऐसे लोकेशन पर जाना नहीं चाहेगा।
Updated:- 2026-07-03, 09:00 IST
rishikesh to kaunkuli village uttarakhand under three hour distance must visit friends

ऋषिकेश में भीड़भाड़ बहुत होने लगी है। जो लोग 2 दिनों का ट्रिप प्लान करते हैं, उनका आधा समय ट्रैफिक में ही निकल जाता है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे आस-पास के राज्यों के लोगों के लिए ऋषिकेश पास पड़ता है, इसलिए यहां के पर्यटक आपको ज्यादा देखने को मिलेंगे। ऐसे में दूर शहरों से आने वाले लोग ऋषिकेश की भीड़ और ट्रैफिक से इतना ज्यादा परेशान हो जाते हैं कि उनका पूरा ट्रिप खराब हो जाता है। अगर आप भी यहां के ट्रैफिक से परेशान हैं और पास में किसी ऐसी जगह पर जाने का सोच रही हैं, जो ज्यादा दूर भी न हो और भीड़ भी न मिले, तो आप कुनकली विलेज जा सकती हैं। इस जगह की खास बात यह है कि आपको यहां पहुंचने के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस जगह के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

कुनकली विलेज क्यों खास है?

कुनकली विलेज शांति और सुकून की वजह से पर्यटकों की पसंदीदा जगह में से एक बनता जा रहा है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में स्थित इस जगह की खास बात यह है कि आपको यहां तेज म्यूजिक वाले रेस्टोरेंट और कैफे नहीं मिलेंगे। इसके साथ ही न ही आपको यहां किसी भी दुकान पर बहुत ज्यादा भीड़ मिलेगी। इसका कारण यह है इस जगह के बारे में बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते। सुविधाओं की कमी होने की वजह से भी यहां पर्यटक नहीं आते, लेकिन अगर आप सुकून चाहती हैं, तो यहां आ सकती हैं।

  • सुबह के समय पक्षियों की आवाज और बादलों से ढके पहाड़ का नजारा आप भुला नहीं पाएंगी।
  • इस गांव में आपको देवदार और चीड़ के जंगलों से घिरे घर और दूर-दूर तक ऊंचे पहाड़ का नजारा देखने को मिलेगा।
  • यहां आसपास छोटे-छोटे ट्रेकिंग ट्रेल भी हैं, जहां से हिमालय की चोटियों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है।
  • इसके साथ ही यहां आपको बड़े-बड़े होटल भी नहीं मिलेंगे, इसलिए अगर आप महंगे या लग्जरी होटल में रहना पसंद करती हैं, तो यह जगह आपके लिए नहीं है।

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में कहां स्थित है Wan Village, जानें हर साल यहां क्यों आते हैं हजारों लोग?

Less crowded places near Rishikesh

ऋषिकेश से कुनकली विलेज कैसे पहुंचें?

ऋषिकेश से यहां आप स्कूटी या बाइक लेकर आ सकती हैं। पहुंचने में आपको लगभग 110 से 120 किमी की दूरी तय करनी होगी। अगर रास्ते में ट्रैफिक नहीं मिलेगा, तो आप 3 घंटे में आराम से पहुंच सकती हैं। ऋषिकेश से पहले नरेंद्र गांव पड़ेगा। यहां से आप चंबा होते हुए कुनकली विलेज जा सकती हैं। यह दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- नॉर्थ या साउथ इंडिया, दिल्ली वालों के लिए बजट में कहां घूमना होगा आसान?

Himalayan trekking trails Uttarakhan

जिन यात्रियों के पास अपनी गाड़ी नहीं है वह ऋषिकेश से चंबा तक के लिए बस ले सकते हैं। चंबा के रास्ते में गांव पड़ता है, इसलिए बस से भी पहुंचना आसान होगा। ऋषिकेश से चंबा बस का प्राइस लगभग 250 से 300 रुपये तक आता है।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।