फ्लाइट से लेकर होटल्स तक, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स से जानें फिलीपींस में पैसे बचाने के स्मार्ट तरीके

विदेश जाने का सपना देख रहे भारतीय नागरिक अक्सर किसी भी लोकेशन का चुनाव करने से पहले वहां के वीजा नियम, यात्रा का कुल खर्च और यात्रा करना आसान होगा या नहीं, इसके बारे में सर्च करते हैं। जानकारी चेक करते समय अगर उन्हें लगता है कि यहां पर सफर करना उनके लिए मुश्किल होगा, तो वह विदेश जाने का प्लान टाल देते हैं। कई बार कुछ यात्री इसलिए भी विदेश जाने का प्लान कैंसिल कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वीजा की लंबी प्रक्रिया और बजट ज्यादा होने की वजह से यह जेब पर भारी पड़ जाएगा। हालांकि, भारतीयों के लिए अभी भी कुछ ऐसे देश हैं, जहां आप कम बजट में यात्रा करके आ सकती हैं। इसी सिलसिले में हमने एक ऐसे ट्रैवल इन्फ्लुएंसर से बातचीत की, जो हाल ही में फिलीपींस की यात्रा करके लौटी हैं। आपको फिलीपींस यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और यह यात्रा आसान होगी या नहीं इसके बारे में हम ट्रैवल इन्फ्लूएंसर श्वेता से विस्तार से जानेंगे।
होटल बुकिंग ऑनलाइन ही कर लें- ट्रैवल इन्फ्लूएंसर
ट्रैवल इन्फ्लूएंसर श्वेता ने बताया कि भारतीय नागरिकों के लिए 14 दिनों तक फिलीपींस में बिना वीजा के सफर करना आसान होता है, लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पासपोर्ट, रिटर्न फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग की कॉपी आपके पास होनी चाहिए। फिलीपींस पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर ही आपको, अपने ठहरने की जानकारी और होटल के बारे में बताना होगा। होटल की बुकिंग ऑनलाइन ही कर लेंगी, तो आपको परेशानी नहीं होगी। आपको बजट में सस्ते होटल भी मिल जाएंगे और यात्रा के दौरान फिलीपींस पहुंचने के बाद चिंता भी नहीं होगी।

फ्लाइट की टिकट बुकिंग में जरूर बचाएं पैसे
ट्रैवल इन्फ्लूएंसर ने कहा कि पैसे बचाने हैं, तो आपको ऐसी ऑप्शन पर ध्यान देना चाहिए, जहां पैसे ज्यादा लगते हैं। राउंड-ट्रिप फ्लाइट का किराया 30,000 से 50,000 रुपये के अंदर आता है। आप 2-3 महीने पहले टिकट बुक करती हैं, तो आपको अच्छा ऑफर मिल जाता है। इसके साथ ही आप फिलीपींस के अंदर की घरेलू फ्लाइट भी पहले ही बुक कर लें, क्योंकि लास्ट टाइम में आपको ज्यादा महंगा पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें- नॉर्थ या साउथ इंडिया, दिल्ली वालों के लिए बजट में कहां घूमना होगा आसान?
फिलीपींस में बस 1-2 द्वीप घूमें
पैसे बचाने हैं, तो आपको 1 से 2 द्वीप घूमने का ही प्लान करना चाहिए। आपकी यात्रा के लिए 7 दिन काफी है, इतने में आप आराम से काफी जगहों पर घूम लेंगी। फिलीपींस में ज्यादा से ज्यादा जगहों पर घूमने की कोशिश करेंगी, तो खर्च बहुत ज्यादा आएगा। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान समय का होगा, क्योंकि जगह-जगह जाने के लिए फ्लाइट लेनी होगी और घूमने से ज्यादा लगातार फ्लाइट पकड़ने में समय वेस्ट होगा।

हमने 7 दिनों का फिलीपींस ट्रिप 1 लाख रुपये के अंदर किया
ट्रैवल इन्फ्लूएंसर ने बताया कि हमें यहां घूमने के लिए लगभग 90,000 रुपये खर्च किए। लग्जरी रिसॉर्ट्स और प्रीमियम आइलैंड पर स्टे करने की बजाय हमने होटल्स का ऑप्शन चुना था। लग्जरी रिसॉर्ट्स और प्रीमियम आइलैंड स्टे पर 2 लाख रुपये खर्च हो जाते, इसलिए हमने यहां स्टे नहीं किया।
View this post on Instagram
किन बातों का ध्यान रखें?
- डोमेस्टिक फ्लाइट्स पहले से बुक करें।
- छोटे द्वीप पर घूमने के दौरान कैश साथ रखें।
- हल्का सामान पैक करें, क्योंकि यात्रा के दौरान कई बार होटल बदलने पड़ सकते हैं।
- जरूरी यात्रा दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखें।
इसे भी पढ़ें- कम बजट में भारत से जापान कैसे घूमें? Travel Influencer अक्षिता से जानें पूरा ट्रैवल गाइड
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।