PNR Secrets: ट्रेन टिकट के PNR से जुड़े इन सीक्रेट को आप भी नहीं जानते होंगे

Secrets Of PNR Number: भारतीय रेलवे यातायात के लिए देश का एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है। जब भी किसी को एक राज्य से दूसरे राज्य में या एक शहर से दूसरे शहर में जाना होता है, तो ट्रेन सबसे बेहतरीन संसाधन है।
ट्रेन से यात्रा करना सुरक्षित और सस्ता माना जाता है। इसलिए भारतीय रेलवे को देश का लाइफलाइन भी माना जाता है। आपने भी कभी न कभी ट्रेन से यात्रा जरूर किया होगा। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो PNR क्या होता है, इसके बारे में आप जरूर जानते हैं।
लेकिन क्या आपको मालूम है कि PNR के शुरुआती 3 अंकों के क्या मनाये होते हैं? क्या एक PNR पर कितना टिकट बुक कर सकते हैं? अगर आप PNR से जुड़े अन्य कई सीक्रेट सवालों का जवाब नहीं जानते हैं, तो हम आपको इस आर्टिकल में PNR से जुड़े कुछ सीक्रेट सवालों का जवाब देने जा रहे हैं।
PNR के पहले 3 अंक का क्या अर्थ होता है? (What do the first three digits of pnr signify in irctc)

ट्रेन टिकट के पहले 3 अंक का अर्थ होता है PRS यानी यात्री आरक्षण प्रणाली को दर्शाता है, जहां से टिकट बुक होता है। अगर आपके टिकट का PNR नंबर 2 या 3 से शुरू होता है, तो इसका मतलब है कि टिकट को नई दिल्ली PRS द्वारा जारी किया जाता है।
इसके अलावा अगर आपके टिकट का पीएनआर की शुरुआत 6 या 7 नंबर से शुरू होता है, तो यह पूर्वी मध्य रेलवे ECR या कोलकाता PRS द्वारा जारी किया गया जाता है। एक तरह से रेलवे जोन के अनुसार पीएनआर जारी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: रेलवे का मंथली पास ऐसे बनाएं, पैसे भी बचेंगे और लाइन लगने का झंझट भी खत्म होगा
एक PNR पर कितना टिकट बुक कर सकते हैं? (How many tickets can be booked in one pnr)

शायद आपको मालूम होगा, अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक ही PNR पर 6 यात्रियों के लिए टिकट बुक किया जा सकता है। अगर आप टिकट फॉर्म भरते हैं, तो एक फॉर्म पर 6 लोगों का नाम लिखकर एक ही PNR पर टिकट बुक कर सकते हैं।
अगर आप 6 से अधिक लोगों का टिकट एक ही पीएनआर पर बुक करना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए आपको रेलवे अधिकारी से बात करनी होगी। (कंफर्म टिकट बुक करने के 8 टिप्स)
क्या यात्रा खत्म होने बाद PNR मान्य होता है? (Is PNR valid after journey ends)

जी नहीं, एक बार पीएनआर नंबर जारी होने की तारीख से लेकर यात्रा समाप्त होने तक ही वैध रहता है। यात्रा खत्म होने के बाद पीएनआर किसी भी तरीके से यात्री के लिए वैध नहीं होता है।
हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे (CRIS) के डेटाबेस में आपका पीएनआर नंबर करीब नौ महीने तक सुरक्षित रखा जाता ताकि जरूरत पड़ने पर यात्री की जानकारी मिल सकें।
क्या टिकट कैंसिल होने के बाद भी पीएनआर नंबर मान्य होता है? (Is PNR number valid after ticket cancellation)

जी हां, अगर आप एक बार अपना टिकट कैंसिल कर देते हैं, तो फिर पीएनआर किसी भी रूप में मान्य नहीं होता है। हालांकि, अगर एक पीएनआर पर एक से अधिक लोगों का टिकट है, तो आप उस एक व्यक्ति का नाम सेलेक्ट करके उसे कैंसिल कर सकते हैं। इससे सिर्फ एक व्यक्ति का टिकट कैंसिल हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: IRCTC Rule: ट्रेन टिकट कैसिंल होने पर कितना मिलता है रिफंड, जानें इससे जुड़ी सारी बातें
क्या पीएनआर नंबर के माध्यम से ट्रेन में खाना ऑर्डर किया जा सकता हैं?
जी हां, आप ट्रेन में पीएनआर के माध्यम से आसानी से भोजन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आप railmitra जसी ऐप से पीएनआर दर्ज करके आसानी से फूड ऑर्डर कर सकते हैं। आपको आपका खाना आपकी सीट पर ही डिलीवर कर दिया जाएगा। (ट्रेन टिकट खो जाने पर क्या करें)
नोट: ये सभी जानकारी railmitra वेबसाइट से ली गई है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।