Saudi Arabia Bans Visa: सऊदी अरब ने भारत समेत इन देशों पर लगाया वीजा बैन, जानें क्या है कारण

किसी भी देश में बिना वीजा के कोई भी बाहरी नागरिक प्रवेश नहीं कर सकता। जिस तरह भारत में दूसरे देशों के लोग प्रवेश नहीं कर सकते, ठीक उसी तरह भारत के लोग भी बिना वीजा के दूसरे देश में यात्रा नहीं कर सकते। लेकिन कई देश ऐसे भी हैं, जो समय-समय अन्य देशों के नागरिकों के आने पर रोक लगाने के लिए वीजा पर बैन लगा देते हैं। वीजा एक तरह की सरकारी मुहर या दस्तावेज होता है, जो यह साबित करता है कि दूसरे देश के नागरिक को अपने देश में आने के लिए वहां की सरकार अनुमति दे रही है। लेकिन अगर इसपर बैन लगा दिया जाए, तो यात्री वीजा अप्लाई करेंगे, तो कैंसिल हो जाएगा, क्योंकि उस देश की सरकार द्वारा वीजा बैन कर दिया गया होता है। इसी तरह सऊदी अरब की सरकार यानी क्राउन प्रिंस ने भी भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों के वीजा बैन कर दिए हैं। आखिर ऐसा क्यों किया गया है और कब तक इसे बैन किया गया है, इसके बारे में हम आज के इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे।
सऊदी अरब में 14 देशों के वीजा बैन क्यों किए गए? (Why Saudi Arabia Banned Visa?)
बैन की खबर से सऊदी अरब की इच्छा रखने वाले लोग चिंता में आ गए हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, वीजा हमेशा के लिए बैन नहीं किया गया है। यह बैन अस्थायी रूप से किया गया है। ध्यान रखें कि सऊदी अरब ने इसमें बिजनेस और फैमिली वीजा के साथ-साथ उमरा वीजा भी बैन किया है। लेकिन उमराह वीजा पर 13 अप्रैल से बैन लगाया जाएगा। इसलिए अगर कोई विदेशी नागरिक उमराह के लिए आना चाह रहा है, तो वह 13 अप्रैल तक ही उमरा वीजा ले सकता है। इसके बाद उमराह वीजा पर बैन लगा दिया जाएगा।
यह फैसला सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले साल हजारों लोगों की मौत को ध्यान में रखकर लिया है। दरअसल, इसी समय पिछले साल हज के दौरान भगदड़ हुई थी, जिसमें 1000 से ज्यादा लोगों ने जान गंवा दी थी। मरने वालों में सबसे ज्यादा बाहरी नागरिक थे, जो हज यात्रा के लिए आए थे। इसलिए वीजा बैन का सबसे कारण यह है कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले हज यात्रियों को रोका जाए।
इसे भी पढ़ें- फास्ट ट्रैक वीजा से जल्दी हो सकता है आपका विदेश जाने का सपना पूरा, जानें कैसे और कब मिलेगा
सऊदी अरब में वीजा बैन कब तक के लिए किया गया है? (How Long Will Visa Ban in Saudi Arabia)
सऊदी अरब द्वारा बैन किए गए 14 देशों में भारत, पाकिस्तान, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, इराक, ट्यूनीशिया, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, नाइजीरिया और यमन का नाम शामिल है। इन देशों के लिए वीजा जून 2025 तक बैन रहेगा। क्योंकि, हज यात्रा जून तक चलने वाली है। यात्रा के बाद वीजा के लिए अप्लाई फिर से कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-क्या है दुबई का लॉन्ग टर्म गेमिंग वीजा, जानें किसको मिलेगा इससे फायदा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- सऊदी अरब में वीजा बैन का फैसला किसने लिया है?
- सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले हज यात्रियों पर रोक लगाने के लिए यह फैसला लिया है।
- सऊदी अरब में वीजा कितने देशों के लिए बैन किया गया है?
- भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों के लिए सऊदी अरबने वीजा बैन किया है।
- सऊदी अरब में उमरा वीजा कब तक मिलेगा?
- सऊदी अरब में उमरा वीजा 13 अप्रैल 2025 तक मिलेगा, इसके बाद आप जून 2025 तक वीजा नहीं ले पाएंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।