Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:12 AM IST

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं इन सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">इन दिनों महिलाएं सोलो ट्रिप करना ज्यादा पसंद करती हैं ऐसे में उन्हें कुछ खास सेफ्टी टिप्स के बारे में पता होना चाहिए। ये टिप्स उनको ट्रेवल के दौरान काम आएंगे।&nbsp;</span>
Updated:- 2023-05-08, 21:05 IST
safety tips for women travellers

आजकल ज्यादातर महिलाएं सोलो ट्रिप करना पसंद करती हैं।सोलो ट्रिप करना कई बार काफी आसान हो जाता है। इस ट्रिप में आप अपने मन का कर सकती हैं। ऐसे में सोलो ट्रिप का क्रेज सभी को होता है।अगर आप भी सोलो ट्रिप करती हैं तो आपको कुछ बेसिक सेफ्टी टिप्स के बारे में पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप सोलो ट्रिप पर अपनी सेफ्टी का ख्याल रख सकती हैं।

डेस्टिनेशन के बारे में पता कर लें

अगर आप कोई नई जगह जा रही हैं तो वहां जाने से पहले उस जगह के बारे में अच्छे से पता कर लें। अगर आपका कोई साथी वहां गया है तो उससे भी थोड़ी जानकारी इकट्ठा कर लें। रुकने कहां है और कैसे आपको यात्रा करना है इसके बारे में जानकारी इकट्ठा कर लें।

लोकेशन परिवार के साथ करें शेयर

safety tips for solo women travellers in india

अगर आप सोलो ट्रेवल कर रही हैं तो अपना लोकेशन आपको अपने परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करना चाहिए। इसके साथ इस बात का खास ख्याल रखे कि- यूं तो किसी अनजान से दोस्ती करना कोई गलत नहीं हैं लेकिन उस पर ज्यादा विश्वास करना सही भी नहीं हैं। वरना आप मुसीबत में आ सकती हैं। सोलो ट्रिप में इन चीजों का ख्याल रखना जरूरी हैं।

इसे भी पढ़ें :सोलो ट्रिप लवर हैं तो इन 3 जगहों की करें सैर ,मिलेगा बेइंतहा सुकून

अलग दिखने से बचे

कहते है ना जैसा देश वैसा भेष। वैसे ही अगर आप कोई नई जगह जा रही हैं तो आपको अलग दिखने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको कोई भी बेवकूफ बना सकता है। इस बात का खास ख्याल रखें। लोगों की बात मानने से पहले आपको खुद ऑनलाइन रिसर्च करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :बजट में सोलो ट्रिप कैसे करें प्लान?

अगर आप भी सोलो ट्रेवल करती हैं तो आपको हमारे और से बताई टिप्स को फॉलो करना चाहिए।इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।