Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:03 AM IST

सोलो ट्रैवल करना चाहती हैं तो करें अपने स्‍वभाव में ये 9 बदलाव

क्‍या आप सोलो ट्रैवल करने की सोच रही हैं तो अपने नेचर में करें कुछ बदलाव और बिना किसी की मदद लिए अपनी जर्नी बनाएं यादगार।
Updated:- 2019-06-25, 08:00 IST
keep these things in mind while solo traveling by women main

अगर आप अकेले ट्रैवल करने वाली हैं तो आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत होना होगा और आपको अपने रवैये में भी थोड़ा बदलाव करना होगा। सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाएं हर परिस्थिति, हर संकट का सामना करने का जज्‍बा रखती हैं। वह कोई भी परेशानी आने पर परेशान होने के बजाय अकेले उसका हल ढूंढने की कोशिश करती हैं। तो आइए हम आपको बताते है कि आप कैसे सोलो ट्रैवल को यादगार बना सकती है और कैसे इस ट्रिप का ज्‍यादा से ज्‍यादा मजा लें सकती है। इसके लिए आपको ज्‍यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है बल्कि सिर्फ अपने स्‍वभाव में थोड़ा सा बदलाव करने की जरूरत है।

solo women traveler inside

इसे जरूर पढ़ें: Travel Tips: ट्रैवल एजेंट से ले रही हैं पैकेज तो पहले पूछें ये सवाल

आजाद ख्‍याल रखें

अकेले घूमने जा रही हैं तो आजाद दिल-दिमाग लेकर चलें और अपनी आजादी को खुलकर इन्जॉय करें। सामाजिक रूढि़वादियों में जकड़कर न रहे और यह न सोचे की आप लड़की है तो आप यह नहीं कर सकती या आप वह नहीं कर सकती।

 

डर को भगाएं दूर

अगर आप सोलो ट्रैवल कर रही है और अकेलेपन को इन्जॉय करना चाहती है तो किसी भी तरह के डर को अपने दिल में घर करने न दें। हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करें और किसी भी बात से डरे नहीं। आप ये सोचकर चलें कि आप किसी भी पुरूष से कम नहीं और आप भी उन सब स्थितियों से निकल सकती हैं जिससे कोई पुरूष निकल सकता है। आत्मविश्वास से भरी रहें।

solo women traveler keep these things in mind inside

सहज बनी रहें

अकेले घूमने जा रही हैं तो सहज और स्‍वाभाविक बनी रहें। किसी भी तरह के बनावटी हाव-भाव से बचें और सुस्ती से बचें।

ऊर्जा से भरी रहें

अकेले ट्रैवल करने का मतलब है आपको बहुत ऊर्जावान बने रहना होगा। इस दौरान होने वाली तमाम घटनाओं, दुर्घटनाओं से निपटने के लिए अपने अंदर इच्छाशक्ति को बनाएं रखें।

solo women traveling tips inside

हमेशा सीखने को उत्सुक रहें

समझदार बनें और अपना दिमाग हमेशा हर नई चीज को लेकर उत्सुक रखें। हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहे।

मेहनती बने

सोलो ट्रैवलर महिलाओं की सबसे बड़ी बात यह होती है कि वे अपना सामान खुद उठाती हैं और अपना हर काम खुद ही करती हैं। यानी की वो बहुत मेहनती होती हैं। सोलो ट्रैवल का सोच रही हैं तो आपको भी ऐसा बनाना होगा।

हर परिस्थिति का सामना करने का जज्‍बा रखें

अकेले ट्रैवल करने वाली महिलाएं हर परिस्थिति, हर संकट का सामना करती हैं। वह परेशानी आने पर रोने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करती हैं।

धैर्यवान बने

कई बार ट्रैवल के दौरान आपको इंतजार करना पड़ता है, देरी का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक जाम, कैब, फ्लाइट की देरी आपको अजीब स्थिति में ला देती है। ऐसे में एक धैर्यवान बने रहना बहुत जरूरी है।

tips solo women traveling inside

 

इसे जरूर पढ़ें: एक ही वीजा के साथ की जा सकती है यूरोप के 26 देशों की ट्रिप

सकारात्मक बनी रहें

सोलो ट्रैवल करते हुए आपको सकारात्मक बने रहना होगा। सकारात्मक रहेंगी तो किसी भी बात से निराश नहीं होंगी और अपनी ट्रिप को खराब होने नहीं देंगी। साथ ही, सकारात्मक बने रहने पर ही आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा।

Photo courtesy- (Medium, Keys Hotels, AWOL - Junkee, Trippact, Gap Year)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।