राष्ट्रपति भवन में समय बिताने के लिए अब आप करा सकेंगी बुकिंग

अगर आप राष्ट्रपति भवन देखने का शौक रखती हैं तो आप जब चाहे तब राष्ट्रपति भवन घूमने जा सकती हैं। मतलब अब आप आसानी से राष्ट्रपति भवन अंदर से देख सकती हैं। राष्ट्रपति भवन घूमने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
तो चलिए आपको बताते हैं कि राष्ट्रपति भवन घूमने के लिए आपको बुकिंग कैसे करानी होगी।
राष्ट्रपति भवन के लिए बुकिंग
अब आप किसी भी दिन राष्ट्रपति भवन में जा सकती हैं लेकिन इससे पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसमें राष्ट्रपति भवन आने वाले व्यक्तियों की पूरी डिटेल देनी होती है। राष्ट्रपति भवन को तीन हिस्सों में बांटा गया है और आप एक बार में इनमें से केवल एक हिस्से में ही बुकिंग करवा कर घूम सकती हैं।
Read more: अब हौज खास की स्मारकों को देखने के लिए नहीं ले पाएंगी मुफ्त में एंट्री
राष्ट्रपति भवन के तीन हिस्से सर्किट 1, सर्किट 2 और सर्किट 3 के नाम से है और इसके अलावा आप चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी की बुकिंग भी करवा सकती हैं जो प्रत्येक शनिवार सुबह आठ बजे होती है। सर्किट वन में अशोक हॉल है जहां सारे अवॉर्ड फंक्शन होते हैं, दरबार हॉल, नॉर्थ ड्राइंग रूम और लॉन्ग ड्राइंग रूम आदि हैं जबकि सर्किट 2 में राष्ट्रपति भवन का म्यूजियम कॉम्पलेक्स आता है। वहीं सर्किट 3 में राष्ट्रपति भवन का गार्डन शामिल है। आप अपनी पसंद के अनुसार बुकिंग करा सकती हैं।
ऐसे कीजिए ऑनलाइन बुकिंग
राष्ट्रपति भवन घूमने के लिए आपको 50 रुपये खर्च करने होंगे। प्रति व्यक्ति 50 रुपये की एंट्री फीस है और बच्चों के लिए ये एंट्री फ्री है। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक आप राष्ट्रपति भवन घूम सकती हैं।
- सबसे पहले आपको rashtrapatisachivalaya.gov.in/rbtour की वेबसाइट पर जाना होगा और फिर मेन्यू में से ‘Plan Your Visit’ विकल्प को चुनना होगा।
- इसके बाद आप जिस हिस्से में घूमना चाहती हैं उस विकल्प पर क्लिक करना होगा और साथ ही जिस डेट पर जाना चाहती हैं उसे भी चुनना होगा।
- इसके बाद राष्ट्रपति भवन घूमने वाले व्यक्तियों की जानकारी देनी होगी और साथ ही एंट्री फीस का भुगतान करना होगा। आसान है ना राष्ट्रपति भवन जब चाहे तब घूमने के लिए जाना।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।