Tue Sep 29, 2026 | Updated 07:43 PM IST

Rakhi 2026 Travel Guide: रक्षाबंधन पर ट्रेन में नहीं मिली सीट? घर पहुंचने के लिए अपनाएं ये 3 ट्रैवल हैक्स

राखी से एक दिन पहले तक हजारों यात्री मोबाइल पर बार-बार पीएनआर चेक करते रहते हैं कि शायद टिकट कन्फर्म हो जाए। लेकिन जब ऐसा नहीं होता, तो वह निराश हो जाते हैं।
Updated:- 2026-08-27, 12:51 IST
raksha bandhan 2026 travel hacks ways to reach home without confirmed ticket

त्योहारों के समय ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना बहुत मुश्किल होता है। अक्सर लोग एक दिन पहले तक ट्रेन टिकट कन्फर्म होने का इंतजार करते हैं, लेकिन बुक न होने पर दूसरे ऑप्शन सर्च करने लगते हैं। कई लोग रोडवेज बस का सहारा लेते हैं, तो कुछ तत्काल या चार्ट बनने के बाद मिलने वाली सीट पर नजर रखते हैं। आपकी टिकट भी अगर अभी तक कन्फर्म नहीं हुई है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग टिप्स बताएंगे, जिससे आप राखी से एक दिन पहले भी यात्रा कर पाएंगी।

1- ऑनलाइन कैब भी कर सकती हैं बुक

आजकल ऑनलाइन कैब से भी यात्रा आसान हो गई है। भले ही इसमें खर्च ज्यादा होगा, लेकिन आप आराम से अपने घर पहुंच जाएंगी। कैब आपको बिल्कुल घर के बाहर ही उतारेगी, इसलिए आपको यात्रा के दौरान कोई दिक्कत नहीं आएगी। कई लोग दूसरे यात्रियों के साथ कैब शेयर करके खर्च भी कम कर लेते हैं।

  • बुकिंग से पहले पूरा किराया चेक कर लें, क्योंकि टोल का पैसा अलग से लिया जाता है।
  • ड्राइवर और गाड़ी की जानकारी बुकिंग के बाद जरूर मिलाएं।
  • रात में सफर कर रही हैं, तो लाइव लोकेशन परिवार के साथ शेयर करें।

Festival travel solutions

2- बस से कर सकती हैं यात्रा

ट्रेन में सीट नहीं मिली, तो क्या हुआ? आपके पास सरकारी और निजी बस से सफर करने का भी अभी भी मौका है। सरकारी रोडवेज के साथ-साथ प्राइवेट बसें लगभग हर रूट पर चलाई जाती है, इसलिए आप आराम से अपने शहर और गांव पहुंच सकते हैं और परिवार के साथ राखी का पर्व मना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Government Schemes: फ्री बस सेवा से लेकर लक्ष्मी योजना तक, जानें किस राज्य ने क्या दिया तोहफा?

  • इसके लिए बस का टाइम और बोर्डिंग पॉइंट पहले चेक करें।
  • रात की बस है तो ड्रॉप लोकेशन जरूर देखें।
  • निजी बस बुक कर रही हैं, तो कोशिश करें कि ऐसी बस चुनें जिसकी अच्छी रेटिंग और भरोसेमंद ऑपरेटर हो।

Online cab booking for intercity travel

3- राइड-शेयरिंग ऐप से भी मिल सकती है सीट

आजकल ऐसी ऐप्स भी आ रही है, जिससे आप राइड शेयर करके कम खर्च में अपने घर जा सकती हैं। इसमें अगर आपके रूट पर कोई दूसरा व्यक्ति अपनी कार से जा रहा है, तो राइड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर वह इसकी जानकारी डाल देता है। इससे आपको कैब के मुकाबले कम खर्च लगता है।

इसे भी पढे़ं- Raksha Bandhan 2026 Puja Thali Designs: बाजार में धूम मचा रहे हैं ये 10 ट्रेंडी राखी थाली डिजाइंस, आप भी खरीदें

  • ड्राइवर की प्रोफाइल और रेटिंग जरूर देखें।
  • गाड़ी का नंबर और ड्राइवर की जानकारी परिवार को भेज दें।
  • ऐप के बाहर जाकर कैश या दूसरी तरह से पेमेंट करने से बचें।
  • पिकअप और ड्रॉप लोकेशन पहले से साफ कर लें।
  • अकेले सफर कर रहे हैं तो रात की राइड चुनते समय ज्यादा सावधानी रखें।

इससे आप समझ गई होंगी कि ट्रेन टिकट के बिना भी अब ऐसे कई ऑप्शन आ गए हैं, जिससे आप अपने घर जा सकती हैं। बस यात्रा के दौरान अपनी सेफ्टी का खास ध्यान रखें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

FAQ
साल 2026 में राखी का शुभ मुहूर्त कब है?
सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक है।
राखी पर स्पेशल ट्रेन में एक दिन पहले सीट मिल सकती है?
यह बहुत मुश्किल है, क्योंकि जब तक कोई यात्री ट्रेन टिकट कैंसिल नहीं करता, तब तक आपकी सीट का कन्फर्म होना मुश्किल है।
राखी की स्पेशल ट्रेन कैसे चेक करें?
भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट NTES पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।