Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

Raksha Bandhan 2026 Puja Thali Designs: बाजार में धूम मचा रहे हैं ये 10 ट्रेंडी राखी थाली डिजाइंस, आप भी खरीदें

Rakhi Puja Thali Designs: रक्षाबंधन 2026 के लिए बाजार में धूम मचा रहे 10 ट्रेंडी राखी पूजा थाली डिजाइंस के बारे में जानें। यह लेख मीनाकारी से लेकर पर्सनलाइज्ड थालियों तक, खरीदने की गाइड और बजट की जानकारी के बारे में है। 
Updated:- 2026-08-26, 21:05 IST
image

Raksha Bandhan 2026 Puja Thali Designs: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस साल 28 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस मौके पर बहने अपने भाई के लिए न केवल सुंदर राखियां बल्कि डिजाइनर पूजा की थाली भी खरीदती हैं। अगर आप भी इस बार राखी पर सिंपल प्लेन थाली की जगह ट्रेंडी और स्टाइलिश पूजा थाली लेना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम Rakhi Puja Thali के लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मार्केट में धूम मचा रहे हैं।

Raksha Bandhan 2026: 10 ट्रेंडी Rakhi Puja Thali Designs

अगर आप रक्षाबंधन के त्योहार पर डिजाइनर पूजा थाली खरीदना चाहती हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कैसी थाली खरीदें? तो आप नीचे दिए गए Rakhi Puja Thali Designs से आइडिया ले सकती हैं। 

1. मीनाकारी और कुंदन वर्क पूजा थाली (Meenakari & Kundan Work Puja Thali)

मीनाकारी और कुंदर वर्क, राजस्थानी स्टाइल वाली थाली बहुत ही रॉयल लुक देती है। इस पर किया गया कुंदन और मीनाकारी का काम इसे बेहद खास और भारी-भरकम फील देता है। अगर आप रक्षाबंधन को शाही अंदाज देना चाहती हैं, तो यह थाली खरीद सकती हैं।

2. रेजिन आर्ट और गोल्ड फॉयल पूजा थाली (Resin Art & Gold Foil Puja Thali)

यह 2026 का सबसे ट्रेंडी और मॉडर्न डिजाइन है। रेजिन और गोल्ड फॉयल का ट्रांसपेरेंट कॉम्बिनेशन राखी की थाली को देखने में क्लासी और लग्जरी बनाता है। ये थाली भाई-बहन के इस खास त्योहार पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। पूजा के समय जब इस थाली से आरती उतारी जाती है, तो यह माहौल को और भी ज्यादा यादगार बना देती है।

 gold puja thali

image credit- brand - Visit the Love and Lather Store- amazon

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भाई के लिए घर पर बनाना चाहती हैं राखी, ये 5 Unique DIY स्टाइल आ सकते हैं काम... हर कोई करेगा तारीफ

3. ब्रास एंटिक फीनिश पूजा थाली (Brass Antique Finish Puja Thali) 

पीतल की यह एंटीक फिनिश वाली थाली राखी के पवित्र त्योहार पर खूबसूरत लगती है। इसकी पारंपरिक और पुरानी शैली पूजा में सात्विक अनुभव प्रदान करती है। इस पर की गई नक्काशी और इसकी चमक लंबे समय तक बनी रहती है। भाई की आरती उतारने के लिए शानदार विकल्प है, जो हर बार राखी के इस खास रिश्ते की यादों को ताजा कर देता है।

 

4. वेलवेट और गोटा-पट्टी फेस्टिवल पूजा थाली (Velvet & Gota-Patti Festive Puja Thali) 

कम बजट में हैवी और चमकीला लुक चाहिए, तो वेलवेट और गोटा-पत्ती वाली यह थाली बढ़िया है। चमकीले रंगों और गोटे का काम इस पर बहुत सुंदर लगता है, जो राखी के माहौल को और भी अधिक खूबसूरत बना देता है। पूजा के दौरान भाई की आरती उतारने के लिए यह हल्की और आकर्षक थाली बेस्ट है।

5. पर्ल और क्रिस्टल बॉर्डर पूजा थाली (Pearl & Crystal Bordered Puja Thali)

पर्ल और क्रिस्टल बॉर्डर वाली थाली उन लोगों के लिए है जिन्हें सिंपल और सोबर चीजें पसंद हैं। वाइट और गोल्ड के इस क्लासिक कॉम्बिनेशन पर मोतियों और क्रिस्टल का बॉर्डर राखी की थाली को बहुत ही एलिगेंट और खूबसूरत नजर देता है।

pearl puja thali

Image Credit-Bloom Resin

6. हैंड प्रिंटेड इको-फ्रेंडली टेराकोटा पूजा थाली (Hand-Painted Eco-Friendly Terracotta Puja Thali)

मिट्टी से बनी यह थाली पूरी तरह ईको-फ्रेंडली और यूनिक है। इसे हाथों से पेंट किया जाता है, जिससे इसमें ट्रेडिशनल आर्ट की खूबी झलकती है। प्रकृति से जुड़ाव रखने और एक अलग अंदाज में राखी मनाने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।

Hand-Painted Eco-Friendly Terracotta Puja Thali

Image Credit-Visit the THE HANDICRAFTIAN Store

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: मिनटों में सजाएं खूबसूरत राखी की थाली, ये 5 ट‍िप्‍स आएंगे काम

7. प्रिंटेड एक्रिलिक पूजा थाली (Printed Acrylic Puja Thali)

पेटेंट एक्रिलिक थाली वजन में बेहद हल्की और लंबे समय तक चलने वाली होती है। इस पर बने मॉडर्न प्रिंट्स इसे एक नया और साफ-सुथरा लुक देते हैं। इन्हें इस्तेमाल और साफ करना आसान होता है।

8. सिल्वर एंड गोल्ड प्लेटेट रॉयल पूजा थाली (Silver & Gold Plated Royal Puja Thali)

चांदी और सोने की परत वाली यह रॉयल थाली आपके भाई के लिए बेहद खास है। इस शानदार थाली पर की गई पारंपरिक नक्काशी राखी के त्योहार में चार चांद लगा देती है। यह पूजा के समय एक शाही और भव्य अनुभव देती है। भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने और आरती उतारने के लिए यह सबसे बेहतरीन और यादगार विकल्प है, जिसे हमेशा संभाल कर रखा जा सकता है।

Silver & Gold Plated Royal Puja Thali

Image Credit- brand- Visit the ME & YOU Store

9. पर्सनलाइज्ड फोटो एंड नेम पूजा थाली (Personalized Photo & Name Puja Thali)

कस्टमाइज्ड पूजा थाली भाई-बहन के प्यारे रिश्ते को और भी ज्यादा खास बना देती है। इस खूबसूरत थाली पर आप अपने भाई या बहन की प्यारी तस्वीर और नाम लिखवा सकती हैं। राखी के दिन जब इस थाली से आरती उतारी जाती है, तो यह पल हमेशा के लिए यादगार बन जाता है। यह सिर्फ एक पूजा की थाली नहीं बल्कि प्यार और यादों का एक अनमोल तोहफा है जिसे हमेशा संभालकर रखा जा सकता है।

Resin Art & Gold Foil Puja Thali

Image Credit-brand -Visit the Akaar Store

इसे भी पढ़ें- Silver Rakhi Under 1000: सस्ते में मिल जाएगी चांदी की ये खूबसूरत राखियां, भाई को आएंगी पसंद

10. किड्स स्पेशल कैरेक्टर पूजा थाली (Kids Special Character Thali)

छोटे बच्चे कार्टून कैरेक्टर को देखकर खुश हो जाते हैं। अब ऐसे में अगर आपका छोटा है, तो आप इनके लिए किड्स स्पेशल कैरेक्टर वाली राखी पूजा थाली खरीद सकती हैं। इसमें आप कार्टून कैरेक्टर, भगवान के रूप वाली थाली और टैडी डिजाइन वाली थाली खरीद सकती हैं। इस थाली को देखकर आपका भाई बहुत खुश हो जाएगा।

Kids Special Character Thali

Image Credit- Visit the Oblivion Store

रेडीमेड थाली सेट खरीदते समय किन-किन बातों का रखें ध्यान? (Rakhi Thali Buying Guide)

बाजार से रेडीमेट पूजा थाली खरीदते समय यह उसकी क्वालिटी जरूर चेक करें। साथ ही अगर आप सजावटी थाली ले रही हैं, तो उसमें इस्तेमाल वाले डेकोरेशन वाले आइटम के जरूर देखें।

  • थाली में रोली, चावल, दीपक और नारियल रखने की छोटी कटोरी या जगह है या नहीं।
  • थाली पर लगे नग, मोती या गोटा-किनारी मजबूती से चिपके होने चाहिए ताकि वे आसानी से निकलें नहीं।
  • ऐसी थाली खरीदें जिसे त्योहार के बाद आसानी से साफ किया जा सके और लंबे समय तक इस्तेमाल हो सके।

2026 में कितने बजट में मिल रही हैं ये ट्रेंडी थालियां? (Price & Budget Breakdown)

बाजार में इन दिनों कई तरह की ट्रेंडी और खूबसूरत राखी पूजा थालियां उपलब्ध हैं, जो आपके बजट में आसानी से मिल जाएंगी।

मेटल और गोटा-पत्ती थालियां बजट-फ्रेंडली विकल्प हैं। ये आसानी से 100 से 300 रुपये में मिल जाएंगी। इन पर रंग-बिरंगा गोटा और कपड़े की सजावट होती है।

पीतल और नक्काशीदार थालियां थोड़ी भारी और पारंपरिक दिखने वाली ये थालियां 300 से 800 रुपये तक की रेंज में आती हैं। ये लंबे समय तक चलती हैं।

जरी वर्क और स्टोन वाली थालियां पर हैवी काम होता है। इनकी कीमत 250 से 600 रुपये के बीच होती है।

ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स Vs लोकल मार्केट-कहां से खरीदें बेस्ट थाली? (Where to Buy Rakhi Puja Thali)

राखी पूजा थाली को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकती हैं। नीचे जानें-

  • स्थानीय बाजार से आप थाली को खुद छूकर देखने और उसकी क्वालिटी चेक कर सकती हैं। आप मोल-भाव भी आसानी से कर सकती हैं और तुरंत खरीदारी हो जाती है।
  • ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से आप घर बैठे हजारों ट्रेंडी और नए डिजाइन की वैराइटी खरीद सकती हैं। साथ ही आकर्षक डिस्काउंट और कूपन ऑफर्स भी मिल जाते हैं।
  • अगर आप वैराइटी और घर बैठे डिलीवरी चाहती हैं, तो ऑनलाइन चुनें। अगर तुरंत और देखकर खरीदना है, तो लोकल बाजार बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- Rakhi Designs 2026: इस रक्षाबंधन भाई की कलाई पर बंधानी है स्पेशल राखी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

 निष्कर्ष

आप अपने मनमुताबिक राखी पूजा थाली की डिजाइंस चुन सकती हैं। यह लेख आपके लिए काम का साबित हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: amazon

FAQ
रेडीमेड राखी थाली की शुरुआती कीमत क्या है?
रेडीमेड राखी थाली की शुरुआती कीमत 80-150 रुपये है। हालांकि, यह थाली की क्वालिटी पर निर्भर करता है।
क्या ऑनलाइन ऑर्डर की गई थाली सुरक्षित डिलीवरी के साथ आती है?
हां, लेकिन आप जब भी ऑनलाइन पूजा की थाली ऑर्डर करें, तो उसके रिव्यू पढ़ लें।
सिंपल रेडीमेड थाली को घर पर और ज्यादा आकर्षक कैसे बनाएं?
सिंपल रेडीमेड थाली को आकर्षक बनाने के लिए आप घर पर मौजूद चीजों से सजा सकती हैं। इसके लिए आपको कुंदन और ग्लू की जरूरत होगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।