Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

रोपवे से शांति स्तूप तक, 2 दिन में कैसे घूमें राजगीर? पूरा ट्रिप प्लान पढ़ें यहां

राजगीर के 2 दिनों के ट्रिप में कहां-कहां घूमने जाएं और बजट में अपनी पूरी यात्रा कैसे करें, इसके लिए आपको पहले से ही प्लानिंग करनी होगी।
Updated:- 2026-08-07, 20:38 IST
image

राजगीर, बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है। राजगीर को पहले इस शहर को राजगृह नाम से जाना जाता था। इसका कनेक्शन भगवान बुद्ध से भी जुड़ा हुआ माना जाता है। कहते हैं कि उन्होंने अपने जीवन का काफी समय राजगीर में बिताया था। यह जगह अपनी ऐतिहासिक कहानियों के साथ-साथ खूबसूरती की वजह से भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। लोग यहां परिवार के साथ घूमने, धार्मिक यात्रा करने और इतिहास को करीब से समझने के लिए आते हैं। आप भी अगर राजगीर घूमने का प्लान बना रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम 2 दिनों में ट्रिप कैसे पूरा किया जाए? इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

राजगीर से जुड़ी जरूरी जानकारी

राजगीर घूमने आ रहे यात्री आने-जाने की ट्रेन टिकट पहले ही बुक कर लें। यात्रा के दौरान अपने साथ खाने-पीने की चीजें ले जा सकते हैं। 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर राजगीर घूमने का खर्च लगभग 15 हजार रुपये तक आ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि शहर में अलग-अलग जगहों पर घूमने के लिए आपको रिक्शा और कैब बुक करनी पड़ती है।

कैसे पहुंचें?

  • राजगीर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन से पहुंचा जा सकता है।
  • पटना, गया और नालंदा से बस और टैक्सी की सुविधा मिल जाती है, जो सीधा राजगीर तक आती है।
  • सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पटना में है।

Brahmakund Vishwa Shanti Stupa

राजगीर यात्रा की शुरुआत कैसे करें?

अगर आपके पास राजगीर घूमने के लिए 2 दिन हैं, तो आप आराम से यहां के खूबसूरत स्थानों पर बजट में घूमकर आ सकती हैं। इसके लिए आपको लंबे ट्रिप प्लान की जरूरत नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें- भारत के इस मंदिर में बिना घंटियों के होती है भव्य आरती, जानें लोकेशन

पहले दिन कहां घूमने जाएं?

सुबह की शुरुआत ब्रह्मकुंड के गर्म पानी में स्नान करके करें। यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्नान की व्यवस्था है। पानी गर्म होता है, इसलिए संभलकर उतरें। इसके अलावा कुंड के आसपास कई छोटे-बड़े मंदिर भी हैं, जहां आप दर्शन के लिए जा सकती है।

  • कुंड में स्नान करने के बाद गृद्धकूट पर्वत घूमने जाएं। माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने यहां बैठकर अपने अनुयायियों को कई उपदेश दिए थे। यहां से आपको खूबसूरत प्राकृतिक नजारा देखने को मिलेगा।
  • दोपहर में आप विश्व शांति स्तूप और रोपवे का आनंद लेने जा सकती हैं। राजगीर जाने वाले लोग विश्व शांति स्तूप देखे बिना वापस नहीं आते। यह पहाड़ी की चोटी पर बना सफेद रंग का सुंदर स्तूप है, जहां आप रोपवे से भी जा सकती हैं।
  • इन जगहों पर घूमने में शाम हो जाएगी, शाम को आप आस-पास की मार्केट में घूमें और होटल में आराम करें।

how to plan a trip to Rajg

दूसरे दिन कहां घूमने जाएं?

सुबह आप अजातशत्रु किला और जरासंध अखाड़ा घूमने जा सकती हैं। अजातशत्रु किला राजगीर के पुराने इतिहास को दिखाता है। दूसरे दिन की शुरुआत आप ऐतिहासिक स्थानों से कर सकती हैं। दोनों जगहों पर घूमने में दोपहर हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- अरावली की पहाड़ी काटकर बना था नीमराना फोर्ट, जानिए राजस्‍थान के इस महल की खासियत

  • दोपहर में साइक्लोपियन वॉल (Cyclopean Wall) देखने जाएं। इसे भारत की पुरानी संरचनाओं में महत्वपूर्ण माना जाता है। नेचर सफारी और घुमावदार रास्तों की वजह से यहां लोग घूमना पसंद करते हैं।
  • इन दोनों जगहों पर घूमने के बाद शाम के समय आप रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड के लिए निकल जाएं, ताकि आप वापस अपने शहर के लिए ट्रेन या बस पकड़ सकें।
  • यात्रा के लिए अगर सुझाव चाहती हैं, तो ध्यान रखें कि सुबह जल्दी जाना बेहतर रहेगा। गर्म पानी के कुंड और पहाड़ी क्षेत्रों में आरामदायक कपड़े और जूते पहनें, ताकि फिसलने का डर न रहे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific, Bihar tourism

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।