भारत के इस मंदिर में बिना घंटियों के होती है भव्य आरती, जानें लोकेशन

मंदिरों में आरती के समय घंटियों और घड़ियाल की गूंज जरूर सुनाई देती है, जो पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाती है। इसके बिना आरती भी अधूरी मानी जाती है, लेकिन भारत में एक ऐसा अनोखा मंदिर भी है, जहां आरती के समय घंटी नहीं बजाई जाती। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां सालों से यह परंपरा चली आ रही है। अगर आप भी इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में जानना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
इस मंदिर में आरती के समय नहीं बजती घंटियां
भारत में लाखों मंदिर मौजूद हैं। हर मंदिर की अपनी अलग मान्यता और परंपराएं होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पावन मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने अनोखे नियम के लिए जाना जाता है।
वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर
वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर अपनी अद्भुत मान्यता और चमत्कारों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस भव्य मंदिर का निर्माण 19वीं शताब्दी में कराया गया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, स्वामी हरिदास जी की निश्छल भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान राधा-कृष्ण ने उन्हें संयुक्त रूप में दर्शन दिए थे। इसके बाद से ही बांके बिहारी जी के रूप में वे वृंदावन में विराजमान हैं। बांके बिहारी जी के विराजमान होने के बाद से ही यहां एक अनोखा नियम चलता आ रहा है।

यह भी पढ़ें- क्या बांके बिहारी जी की फोटो घर में रख सकते हैं?
क्यों नहीं बजाई जाती मंदिर में घंटियां?
बांके बिहारी मंदिर की परंपरा के अनुसार, भगवान कृष्ण को यहां एक छोटे बालक के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि घंटी और घड़ियाल की तेज आवाज से ठाकुर जी के ध्यान और विश्राम में अड़चन पड़ती है। वह सहम सकते हैं या उनकी नींद में खलल पड़ सकता है। यही कारण है कि मंदिर में आरती के समय घंटियां बजाना वर्जित है। यहां आरती बहुत ही शांत माहौल में की जाती है। इस दौरान केवल मधुर भजन-कीर्तन और शंख की पावन ध्वनि ही सुनाई देती है।
कैसे पहुंचें बांके बिहारी मंदिर?
अगर आप भी इस पावन मंदिर के दर्शन करना चाहती हैं, तो यहां पहुंचने के साधन बहुत आसान हैं:
यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन 'मथुरा जंक्शन' है। स्टेशन से आपको वृंदावन के लिए आसानी से ऑटो या टैक्सी मिल जाएगी। अगर आप फ्लाइट से आना चाहती हैं, तो निकटतम एयरपोर्ट 'आगरा' या 'दिल्ली' है। आगरा या दिल्ली एयरपोर्ट से आप बस, पर्सनल कार या कैब के जरिए बेहद आसानी से वृंदावन पहुंच सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर बांके बिहारी मंदिर की भीड़ देखकर घबरा गई हैं? इस समय दर्शन करने पहुंचें, बहुत कम श्रद्धालु मिलेंगे
वृंदावन का यह मंदिर अपनी अनोखी खासियत के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप भी इस मंदिर में बाके बिहारी जी के दर्शन के लिए जा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific/instagram/vrindavan_bankebihari
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।