Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

पहली बार विदेश यात्रा करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">क्या आप भी विदेश यात्रा करना चाहती हैं तो इन मुख्य बातों का रखें खास ख्याल।</span>
Updated:- 2023-01-08, 12:07 IST
travel abroad

जब हम पहली बार विदेश यात्रा करते है तो कई चीजें होती हैं जिसके बारें में हमें पता नहीं होता है। ऐसे में विदेश यात्रा करने से पहले कुछ मुख्य बातों का आपको पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विदेश यात्रा से जुड़ी कुछ मुख्य बातों के बारें में बताने वाले हैं। ऐसे में आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना चाहिए।

नए देश जाने से पहले जान लें कानून

हर देश का कानून अलग-अलग होता है। ऐसे में आप जिस भी देश में जा रही हैं उस देश की कानून के बारें में आपको अच्छी जानकारी होनी चाहिए। हर देश के अपने अलग नियम कानून होते हैं। ऐसे में आपको इसके बारें में ऑनलाइन गूगल पर पढ़ लेना चाहिए ताकि आगे आपको किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

जरूरी चीजें साथ ले जाएं

planning for foreign trip things to keep in mind

अगर आपको कोई बीमारी है ऐसे में आपको अपने साथ अपनी दवाईयां लेकिन जाना चाहिए। नए जगह में मेडिकल का दुकान भी ढूंढना काफी ज्यादा मुश्किल हो सकता है। आप अपने आईडी और कुछ डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाएं। ऐसे में अगर आपके साथ नए देश में कुछ भी होता है तो आपका डॉक्यूमेंट आपके पास होगा।

इसे जरूर पढ़ें:अपनाएंगे यह वास्तु टिप्स, विदेश जाने का जल्द बनेगा योग

विदेशी मुद्रा

हर एक देश का अलग- अलग मुद्रा होता है। ऐसे में आपको एयरपोर्ट से ही मुद्रा को बदल लेना चाहिए। ऐसे में आपको आगे जाकर परेशानी नहीं होगी। वहीं कई देशों में पैसे निकालने की लिमिट तय होती है इसलिए इसकी लिमिट का ख्याल रखना जरूरी है।

इसे जरूर पढ़ें:नए साल में भारत के बाहर घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन जगहों पर जरूर जाएं

पासपोर्ट रखें तैयार

कई बार हम जल्दबाजी करते हैं। हमें ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। बता दें कि पासपोर्ट आने के बाद ही आपको अपनी ट्रिप के लिए टिकट बुक करना चाहिए। जब आपके पास आपका पासपोर्ट आ जाए तब आप विदेश यात्रा का प्लान करें।

होटल की प्री बुकिंग कर लें

आपको अपने होटल की प्री बुकिंग कर लेनी चाहिए। ऐसा करने से भी आप अपने काफी पैसे बचा सकती हैं। एयरपोर्ट से निकलने के बाद आपको होटल नहीं ढूंढना पड़ेगा। आप आसानी से बुक की हुई होटल पर चले जाएंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।