Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने से पहले जरूर ध्यान रखें ये सभी बातें, वरना हो जाएगा आपका नुकसान

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने से पहले आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।   
Updated:- 2022-10-28, 15:34 IST
image

क्रेडिट कार्ड की मदद से शॉपिंग करते वक्त लोगों को कई तरह के लाभ मिलते हैं लेकिन कई बार कुछ लोग अपने ही क्रेडिट कार्ड से बिना कुछ सोचे समझे कैश निकाल लेते हैं और इस वजह से उन्हें बाद में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना चाहते हैं तो पहले इससे जुड़ी हुई इन बातों को जरूर समझ लीजिए।

1)पैसे चुकाने पड़ेंगे

can i withdraw cash from credit card

आपको बता दें कि अगर आप क्रेडिट कार्ड से कैश निकालते हैं तो आपको हर दिन का चार्ज देना पड़ेगा। साथ ही आपको यह भी बता दें कि अगर आप किसी काम के लिए क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं तो इसके लिए आपको ब्याज के बिना ही इसके पैसे भरने होते हैं लेकिन अगर आप क्रेडिट कार्ड का यूज कैश निकालने के लिए करते हैं तो आपको इसका एक्स्ट्रा ब्याज देना पड़ता है जो काफी ज्यादा होता है इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि क्रेडिट कार्ड से कैश ना निकालें। 

इसे भी पढ़ेंःइन 5 जगह पर क्रेडिट कार्ड से करें भुगतान, होगा फायदा

2)जाने बैलेंस ट्रांसफर के बारे में 

सबसे पहले आपको बता दें कि बैलेंस ट्रांसफर का मतलब होता है कि अगर आप एक क्रेडिट कार्ड से किसी दूसरे क्रेडिट कार्ड का भुगतान करते हैं। ऐसा करने से आपका सिबिल स्कोर भी खराब हो सकता है क्योंकि आप चेन की तरह एक कार्ड से दूसरे बिल का पेमेंट करते हैं और फिर दूसरे से तीसरे का बिल पेंमेंट। आपको बता दें कि यह आपको एक परेशानी में भी डाल सकता है इसलिए इस तरह से कभी भी आपको बैलेंस ट्रांसफर नहीं करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ेंः कैसे करें किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन, जानिए पूरा प्रोसेस 

3)जानिए कितना निकाल सकते हैं आप कैश

हर कार्ड होल्डर की एक प्रोफाइल के हिसाब से कार्ड की लिमिट तय होती है जिससे यह भी पता चलता है कि आप कितना पैसा निकाल सकते हैं। ज्यादातर क्रेडिट कार्ड की लिमिट 40 परसेंट तक के कैश को निकालने की होती है। इसके अलावा जितनी राशि बची होती है उसको आप भुगतान के लिए यूज कर सकते हैं।

इस प्रकार से आपको यह जानकारी रहती है कि कितना कैश निकाल सकते हैं। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आप जब कोई बहुत बड़ी इमरजेंसी हो तभी आप क्रेडिट कार्ड से कैश निकालें क्योंकि अगर आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं हैं तो क्रेडिट कार्ड से आप भुगतान कर सकते हैं लेकिन फिर आपको जल्द से जल्द क्रेडिट कार्ड का पैसा पेमेंट कर देना चाहिए ताकि किसी तरह की समस्या आपको ना झेलनी पड़े।  

 

इन सभी बातों को ध्यान में रखकर आपको क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने से पहले ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

image credit-freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।