herzindagi
image

हैदराबाद से 2 लोग कर सकते हैं 20 हजार में ट्रिप पूरा, बस इन लोकेशन को बनाएं अपना डेस्टिनेशन

हैदराबाद से अगर कम बजट में ट्रिप प्लान करना है, तो आपको 500 किमी के अंदर स्थित जगहों पर घूमने जाना चाहिए। इससे आप आसानी से 20 हजार में ट्रिप पूरा कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-31, 16:00 IST

कई लोग हैं, जो अभी तक नए साल के जश्न के लिए ट्रिप प्लान नहीं कर पाए होंगे। बजट कम होने की वजह से ट्रिप प्लान कैंसिल करना कोई बड़ी बात नहीं है। नए साल पर वैसे भी देश में लगभग सभी टूरिस्ट प्लेसिस पर आपको भीड़ देखने को मिल जाएगी। इसलिए आप 1 जनवरी के बाद हैदराबाद से कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हैदराबाद वालों को कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां कम बजट में ट्रिप प्लान किया जा सकता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ नए साल की शुरुआत में कहीं जाना चाहते हैं, तो इस जगह को अपना डेस्टिनेशन बना सकते हैं।

वारंगल

places to visit from hyderabad under 20000 budget

अगर आप एक दिन का ट्रिप प्लान करना चाह रहे हैं, तो वारंगल घूमने जा सकते हैं। हैदराबाद से सड़क यात्रा के लिए वारंगल बेस्ट है। यह तेलंगाना राज्य का एक शहर है। यहां आपको अच्छे होटल और मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे। इस ट्रिप के लिए आपको 20 हजार रुपये भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। यहां झीले और किले भी देख सकते हैं आप। यह हैदराबाद के पास परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है।

  • दूरी- हैदराबाद से वारंगल की दूरी लगभग 149 किमी है। आप लगभग 3 घंटे में यहां पहुंच जाएंगे।

नंद्याल जिला

नंद्याल जिला

यहां घूमना भी हैदराबाद वालों को अच्छा लगेगा। नंद्याल जिले आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र के नंद्याल जिला स्थित है। यहां 2 दिन का ट्रिप किया जा सकता है। अगर आप कोई छोटा ट्रिप चाहते हैं, जो हैदराबाद के आस-पास ही हो, तो यहां जाने का प्लान बना लें। यहां जिले में स्थित बेलम गुफाएं देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। दयाल से मात्र 30 किलोमीटर और कुरनूल से 110 किलोमीटर की दूरी पर बेलम गुफा स्थित है।

  • दूरी- हैदराबाद से गुफा की दूरी लगभग 300 किमी है। यहां पहुंचने में आपको 6 घंटे का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें- पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हैदराबाद की इन जगहों पर जाएं

गुलबर्गा

gulbarga

हैदराबाद वाले कम बजट में घूमने के लिए गुलबर्गा को भी अपना डेस्टिनेशन बना सकते हैं। यह कर्नाटक का एक प्रमुख शहर है। इसे गुलबर्ग के नाम से भी जाना जाता है। बेंगलुरु से यहां पहुंचने में 623 किमी की दूरी पर है। यहां कई लोकप्रिय धार्मिक केंद्र और ऐतिहासिक स्थान है। आप 2 दिन का ट्रिप यहां प्लान कर सकते हैं। यह हैदराबाद के पास घूमने के लिए अच्छी जगह है।

इसे भी पढ़ें- हैदराबाद में अगर इन 3 जगहों पर घूमने नहीं गए तो अधूरा होगा ट्रिप

  • दूरी- हैदराबाद से २२० किलोमीटर दूरी पर यह जगह स्थित है। यहां पहुंचने में लगभग 4 घंटे का समय लग सकता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।