नोएडा से आगरा तक पार्टनर के साथ जाएं बाइक पर घूमने, जाने रूट्स से लेकर सब कुछ

आगरा उत्तर प्रदेश की एक ऐसी ऐतिहासिक जगह है, जहां केवल देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी घूमने के लिए लोग आते हैं। यह जगह दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। आगरा का ताजमहल दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। इससे आप समझ सकते हैं कि इसका स्थान दुनिया में कितना अहम है। आगरा में ताजमहल के अलावा कई ऐतिहासिक स्मारक, किले, पार्क हैं। इसलिए 2 दिन का ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए यह जगह बेस्ट है।
यहां ताज महल के अलावा आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, महताब बाग समेत कई अन्य स्मारक हैं। इसलिए अगर आप यहां अपने पार्टनर के साथ घूमने जा रहे हैं, तो इन जगहों पर घूमने जरूर जाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा से आगरा जाने वाले लोगों को बाइक ट्रिप से जुड़ी खास जानकारी देंगे। इससे आपको यात्रा में परेशानी नहीं होगी।
नोएडा से आगरा तक जाने के लिए बेस्ट रोड

अगर आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह बिलकुल आपके लिए यादगार समय होने वाला है। अक्टूबर और नवंबर का महीना आपके लिए बेस्ट होगा, क्योंकि इसमें न तो आपको अधिक ठंड लगेगी और न ही अधिक गर्मी। आप बाइक से आगरा जाते समय 3 रूट्स में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।
- रूट 1- नोएडा-यमुना एक्सप्रेस वे-आगरा
- रूट 2 - नोएडा - ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे - आगरा
- रूट 3 - नोएडा - एनएच 19 - आगरा
नोएडा से आगरा की दूरी लगभग 200 किमी के करीब है। ऐसे में पेट्रोल पर खर्च 500 से 700 रुपये तक आ सकता है।
इसमें सबसे ज्यादा आरामदायक आपको यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुजरना होगा। इस मार्ग से दूरी तय करने पर आप आगरा 2:30 घंटे से 3 घंटे में पहुंच जाएंगे। ध्यान रखें कि यहां आपको खाने-पीने के ज्यादा स्टॉल नहीं मिलने वाले, जो स्टॉल मिलेंगे वहां खाना भी अन्य जगहों के मुकाबले महंगा होता है। इसलिए आप अपने साथ खाने-पीने की चीजें लेकर जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Agra Metro News: आगरा में शुरू हुई मेट्रो सेवा, जानें किराए-रूट से लेकर सभी जानकारियां
आगरा में घूमने पर बाइक का खर्च

बाइक से घूमने पर आपका खर्च आगरा में भी ज्यादा नहीं आने वाला। क्योंकि शहर में आप लगभग 2 दिन में लगभग 100 से 150 किमी के करीब बाइक चला पाएंगे। ऐसे में 300 से 400 रुपये का पेट्रोल आप लगा लेंगे। यहां आपको कई जगह पर पार्किंग के पैसे भी देने होंगे। इसलिए आगरा शहर में बाइक पर घूमने पर कुल खर्च 500 रुपये आप मान कर चल सकते हैं। आगरा में अच्छी जगहों पर घूमकर कम बजट में वापस आया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- आगरा घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह
आगरा में होटल का खर्च
आगरा में होटल आपको अच्छे बजट में मिल जाएंगे। अगर आपके पास बाइक है, तो आपको होटल ढूंढने में भी परेशानी नहीं होने वाली। आप चाहें, तो टूरिस्ट प्लेसिस से दूर होटल ले सकते हैं। क्योंकि आपको यहां 1000 से 12 रुपये में एक रात के लिए होटल मिल जाएंगे। इसके बाद खाने दो लोगों का खाने पर खर्च लगभग 2000 रुपये तक आएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।