Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

Romantic Places In India: क्या पार्टनर के साथ देखा है इन जगहों का नजारा, अगर नहीं तो बना लें ट्रिप प्लान

ट्रिप पर जाने से कपल्स को साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलता है। लंबी यात्रा पर जाने से वे साथ में समय बिता सकते हैं, साथ में हंस सकते हैं, खेल सकते हैं और खूब मस्ती कर सकते हैं।   
Updated:- 2024-09-16, 17:21 IST
india famous beaches to hill station top  romantic destination to visit with partner

एक साथ समय बिताने, नई यादें बनाने और रिश्ते को मजबूत करने ट्रिप पर जाना जरूरी होता है। अगर आप सोच रहे हैं कि आप रोजमर्रा के कामकाज से ही अपनी रिश्ता खुशी-खुशी चला पाएंगे, तो आप गलत है। क्योंकि अगर आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताना है, तो आपको अकेले वक्त बिताने के लिए कहीं घूमने जाना होगा।

घूमने और इन यादों को संजोना रिश्ते को और भी खास बनाता है,  क्योंकि वे मिलकर कुछ नया अनुभव करते हैं। इसमें फिर वह चाहें,  एक साथ पहाड़ों की सैर हो, समुद्र किनारे का सुकून हो या शहरों के बीच घूमना हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी रोमांटिक जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको पार्टनर के साथ घूमना पसंद आएगा। 

समुद्र के किनारे बिताएं वक्त

india famous beaches to hill station top  romantic destination to visit

देश में ऐसे कई सुंदर बीच हैं, जो आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। यहां वह  बिना किसी जिम्मेदारी के सिर्फ एक-दूसरे पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। समुद्र की लहरों की आवाज, सूरज की चमक और शांत वातावरण रिश्ते में सुकून और ताजगी लाता है। आप यहां अपने पार्टनर के साथ समुद्र किनारे लंबी सैर करें, रेत पर बैठकर सूर्यास्त का मजा लें और पार्टनर के साथ घंटों पानी में खेलने का मजा उठाएं। इसके अलावा फोटो खिंचवाना या किसी कैफे में बैठकर चाय-कॉफी पीना न भूलें। भारत के फेमस समुद्र तटों पर घूमने का प्लान बना लें।

  • भारत में अच्छे बीच- बागा बीच (गोवा), ओम बीच (कर्नाटक), पुरी बीच (ओडिशा), लाइटहाउस बीच (केरल) और राधानगर बीच (अंडमान-निकोबार)

इसे भी पढ़ें-  ट्रेकिंग का मजा आएगा दोगुना, फॉलो करें ये सेफ्टी टिप्स एंड ट्रिक्स

 

पहाड़ों पर देखें बादलों का सुंदर नजारा

india famous beaches to hill station topromantic destination to visit with partner

पहाड़ों की प्राकृतिक खूबसूरती, ठंडी हवाएं, और शांति का वातावरण कपल्स के रिश्ते को मजबूत बनाता है। यहां उन्हें एक-दूसरे की केयर करने का मौका मिलता है। क्योंकि पहाड़ी इलाकों पर घूमने पर काफी ध्यान देना पड़ता है। प्रकृति की गोद में रहकर एक-दूसरे के साथ अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। पहाड़ों पर सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद लेना एक रोमांटिक अनुभव होता है। यहां पहाड़ों की शांत वादियों में लंबी सैर करना, किसी खूबसूरत झरने के पास बैठकर बातचीत करना। भारत की रोमांटिक जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

  • भारत में अच्छे हिल स्टेशन- मसूरी, द्रास, डलहौजी, कुल्लू, शिमला और नैनीताल 

इसे भी पढ़ें- कर्नाटक में ट्रेकिंग करने के लिए इन जगहों को करें एक्सप्लोर

ऐतिहासिक स्थलों पर जाएं घूमने 

Best Places for Couples in India

ऐतिहासिक स्थलों पर जाने से कपल्स को पुराने किलों, महलों, और धरोहरों की कहानियों को जानने का अवसर मिलता है। ऐतिहासिक कहानियां कपल्स को अपने रिश्तों में मजबूती लाने में मदद करती है। यह उनके रिश्ते में नई ऊर्जा और उत्साह भरते हैं। इसलिए ही पार्टनर के साथ ऐतिहासिक स्थलों पर जाना एक अनोखा और रोमांचक अनुभव होता है। उन्हें नई-नई चीजें जानने और समझने का मौका मिलता है। 

  • भारत में अच्छी ऐतिहासिक जगहें- ताजमहल, हवा महल, गेटवे ऑफ इंडिया और शनिवारवाड़ा किला

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।