अगर आपको क्रिसमस पर ऑफिस से छुट्टी नहीं मिली और आप शहर से कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। ऑफिस से छुट्टी लिए बिना भी आप क्रिसमस शानदार तरीके से बना सकते हैं। अगर आप नोएडा के रहने वाले हैं, तो ऑफिस के बाद आप इन खास जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
यहां क्रिसमस की शानदार डेकोरेशन आपका मन मोह लेगी। क्रिसमस के दिन यहां आप दोस्तों के साथ जाकर खूब मस्ती करें और तस्वीरें भी कराएं। यकीन मानिए इन जगहों पर जाने के बाद हर साल क्रिसमस पर कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं बनाएंगे।
स्नोई वंडरलैंड (Snow Wonderland)
अगर आप अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जाना चाहते हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन है। डीएलएफ मॉल में स्थित स्नो वंडरलैंड वाकई आपको शिमला-मनाली जैसा अहसास कराएगा। खाने-पीने से लेकर, खेलने तक की सभी सुविधाएं आपको यहां मिलेंगी। स्नो में खेलने के लिए आपको अलग से कपड़े लेकर जाने की जरूरत नहीं है, यहां आपको यह सुविधा दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- Christmas Long Weekend Destinations: क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट है भारत की ये 5 जगह, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स (Lawn Bistro)
नोएडा के सेक्टर-38 में स्थित यह जगह दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए अच्छी जगह है। यहां हम कभी भी आएंगे, तो आपको माहौल काफी मनोरंजक लगेगा। अगर आप अपने दोस्तों के साथ शानदार समय का आनंद लेना चाहते हैं तो आप नोएडा के 'लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स' रेस्तरां में जरूर जाएं।
यह स्थान डीजे के साथ-साथ क्रिसमस कॉकटेल, क्रिसमस सजावट और टेस्टी भोजन भी देता है। आप क्रिसमस मस्ती के लिए इस जगह का चुनाव कर सकते हैं।(देश के इन फेमस फोर्ट पर सेलिब्रेट करें क्रिसमस)
देहात फार्म (Dehat Farms)
नोएडा के सेक्टर 135 में स्थित यह जगह भी क्रिसमस के लिए बेस्ट है। अगर आप क्रिसमस पर मेले जैसा अनुभव करना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। हर साल यहां क्रिसमस पर लजीज भोजन, पार्टी और क्रिसमस बाजार सजाया जाता है। यह जगह बच्चों के लिए खास तरह से बेस्ट है, जहां आपके बच्चे खूब मौज-मस्ती करेंगे।
इसे भी पढ़ें- Snowfall Places: नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन मनमोहक जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचें
इम्परफेक्टो (Imperfecto)
नोएडा के सेक्टर 32 में स्थित इम्परफेक्टो, क्रिसमस कार्निवल पेश करने के लिए जाना जाता है। आप जादू शो, लाइव डीजे, म्यूजिक पार्टी के लिए यहां जा सकते हैं। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको यहां जाने के लिए किसी दोस्त की जरूरत नहीं है, आप अकेले भी यहां पार्टी एंजॉय कर सकते हैं। (क्रिसमस पर इन जगहों पर घूमने का लुत्फ उठाएं)
नोएडा सेक्टर 18
अगर आपको कोई जगह समझ न आए, तो आप नोएडा सेक्टर 18 जा सकते हैं। मेट्रो स्टेशन के पास यह जगह कपल्स के लिए बेस्ट है। आप अपने दोस्तों के साथ भी यहां क्रिसमस की शाम बिता सकते हैं। खाने के ढेर सारे ऑप्शन के साथ-साथ आपको अच्छा डेकोरेशन भी देखने को मिलेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों