New Year 2025: नए साल का जश्न मनाने के लिए IRCTC का टूर पैकेज हो गया है लाइव, अपने बजट के हिसाब से बुक कर लें टिकट

नए साल पर यात्रा की तैयारियां लोगों ने अभी से शुरू कर दी है। इसका एक सबसे बड़ा कारण यह है कि इस समय सबसे ज्यादा लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। इसलिए टूरिस्ट जगहों पर होटल और ट्रेन-बस टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए लोग पहले ही यात्रा के लिए टिकट बुक करके रख ले रहे हैं। अगर आप भी नए साल का जश्न मनाने के लिए कहीं जाना चाहते हैं, लेकिन आपको लोकेशन और अच्छा होटल चुनने में परेशानी हो रही है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आप टूर पैकेज से यात्रा का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि इसमें आपकी यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां भारतीय रेलवे कर के देगा।
मुंबई से शुरू हो रहा टूर पैकेज

- इस पैकेज में आप पुष्कर, रणथंभौर, कुम्भलगढ़, जयपुर और उदयपुर घूम पाएंगे।
- यह पैकेज 8 रात और 9 दिनों का है।
- पैकेज की शुरुआत 24 दिसंबर को शुरू हो जाएगी। इस तरह आप अपना नया साल राजस्थान में मना पाएंगे।
- पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा और शहर में घूमने के लिए बस की सुविधा है।
- पैकेज फीस - 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 55900 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 52200 रुपये है।
- इस पैकेज फीस में होटल, फ्लाइट टिकट और ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्च शामिल है। लंच के लिए आपको अलग से पैसे लगाने होंगे।
इसे भी पढ़ें- दिसंबर में घूमने के लिए लगातार टूर पैकेज बुक कर रहे हैं लोग, एक बार आप भी देख लें ट्रिप बजट
दिल्ली से शुरू हो रहा टूर पैकेज

- इस पैकेज में आपको पाटन, वडनगर, वडोदरा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने का मौका मिलेगा।
- पैकेज का नाम PRIDE OF GUJARAT RAIL TOUR PACKAGE है।
- आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नाम डालकर पैकेज के बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।
- पैकेज की शुरुआत 28 दिसंबर से होगी। यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- इस पैकेज से आप नए साल का जश्न गुजरात में मना सकते हैं।
- अगर पैकेज से अकेले यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो 26110 रुपये देने होंगे।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 20990 रुपये है।
- ध्यान रखें कि आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें- दार्जिलिंग जाने का सपना हो जाएगा पूरा, IRCTC यात्रियों के लिए लेकर आया है सस्ता टूर पैकेज
कोलकाता से शुरू हो टूर पैकेज

- इस पैकेज में आपको दार्जिलिंग, गंगटोक और कालिम्पोंग देखने का मौका मिलेगा।
- पैकेज का नाम WONDERS OF SIKKIM WITH ELGIN HOTELS है।
- पैकेज के लिए आप हर दिन टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज में फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 56,090 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 44,850 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।