herzindagi
nepal best places to visit

नेपाल की ये 5 चीजें गलती से भी देखें बिना वापस ना लौटना

अगर आप विदेश घूमने का शौक रखती हैं तो आप कम खर्चे में एक ऐसा देश देख सकती हैं जिसकी सुंदरता के चर्चें वर्ल्ड में कम नहीं है।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-03-27, 16:24 IST

विदेश घूमने का शौक तो हर किसी को होता है लेकिन ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि विदेश घूमने के लिए अच्छा-खासा खर्चा करना पड़ता है। हां, यह कुछ हद तक सच है कि विदेश घूमने के लिए अच्छा-खासा खर्चा करना पड़ता है लेकिन हर देश के लिए नहीं। 

अगर आप विदेश घूमने का शौक रखती हैं तो आप कम खर्चे में एक ऐसा देश देख सकती हैं जिसकी सुंदरता के चर्चें वर्ल्ड में कम नहीं है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नेपाल में आपको बहुत से टूरिस्ट्स प्लेस भी देखने को मिलते हैं। विश्व की 10 सबसे ऊंची चोटियों में से 8 अकेले नेपाल में ही स्थित हैं इसके अलावा विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी नेपाल में ही स्थित है। 

नेपाल का नाम लेते ही सबसे पहले पशुपतिनाथ मंदिर का नाम ही याद आता है लेकिन प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण नेपाल में इसके साथ-साथ और भी कई टूरिस्ट प्लेस हैं जहां आप अपना छुट्टियों का मजा ले सकती हैं। 

छोटे से पहाड़ी देश नेपाल की आय का मुख्य स्रोत tourism ही है। इसका उत्तरी हिस्सा हिमालय की चोटियों से घिरा हुआ है। नेपाल हिंदू और बौद्ध धर्म की साझा विरासत खुद में समाए हुए है। चलिए आपको बताते हैं ऐसा क्या है नेपाल में जो पूरे वर्ल्ड में इसकी सुंदरता के चर्चें हैं। 

पशुपतिनाथ 

Pashupatinath

Photo: HerZindagi

पशुपतिनाथ मंदिर  बागपति नदी के किनारे स्थित है और यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल है। अगर बात की जाए हिंदू धर्म की तो इस घर्म से जुड़े मुख्य मंदिरों में से एक पशुपतिनाथ मंदिर है। हिंदू धर्म के आठ प्रमुख स्थलों में पशुपतिनाथ मंदिर भी शामिल है। पशुपितनाथ भगवान शिव को ही कहा जाता है। यह सिर्फ धार्मिक स्थल के रूप में ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक स्थल के रूप में भी मशहूर है। 

यह विडियो भी देखें

Read more: अगर पहली बार जा रही हैं विदेश तो गलती से भी ना भूलें ये चीजें

पर्वत श्रृखलाओं से घिरा यह मंदिर अपनी खूबसूरती के लिए पूरे वर्ल्ड में जाना जाता है।  

मुक्तिनाथ 

muktinath nepal best places to visit

Photo: HerZindagi

पशुपतिनाथ की तरह ही मुक्तिनाथ भी हिंदू धर्म का मुख्य तीर्थस्थल है। वैष्णव संप्रदाय का प्रमुख तीर्थ स्थल मुक्तिनाथ शालिग्राम भगवान के लिए जाना जाता है। 

यहां आपको बता दें कि शालिग्राम दरअसल एक पवित्र माना जाने वाला पत्थर है। इस पत्थर की पूजा की जाती है। इस क्षेत्र को मुक्ति क्षेत्र भी कहा जाता है। इस जगह के बारे में ऐसा माना जाता है कि यहां पहुंचने वाले लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

Read more: बादशाह जहांगीर अपनी पत्नी नूरजहां के साथ घंटों निहारते थे यह झरना

लुंबिनी

Lumbini nepal best places to visit

Photo: HerZindagi

लुंबिनी गौतम बुद्ध  की जन्मस्थली है इसलिए यह जगह दुनिया भर के बौद्ध अनुयायियों का तीर्थस्थल है। यह स्थान भारत-नेपाल सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित रुमिनोदेई गांव ही लुम्बनी गांव है। सम्राट अशोक के स्मारक स्तंभ के लिए जाने जाना वाला यह स्थल यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में भी शामिल है। 

इस जगह को सम्राट अशोक ने नेपाल यात्रा की स्मृति में बनावाया था। अगर इस जगह के मुख्य आकर्षण टूरिस्ट्स प्लेस के बारे में बात की जाए तो मायादेवी मंदिर तीर्थयात्रियों के बीच खास लोकप्रिय है। इस मंदिर में गौतम बुद्ध की मां मायादेवी की मूर्ति है। इस मूर्ति में मायादेवी, गौतम बुद्ध का जन्म देती हुई दिखाई गई हैं। 

चांगुनारायण मंदिर

Changunarayan temple nepal best places to visit

Photo: HerZindagi

चांगुनारायण मंदिर को नेपाल का सबसे प्राचीन मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर का निर्माण चौथी शताब्दी में किया गया था और कुछ कारणों के चलते इसे दोबारा 1702 मे भी बनवाया गया था। यह मंदिर चांगुनारायण मंदिर शिवपुरी पहाड़ियों पर स्थित है। इस मंदिर में शेषनाग के साथ भगवान विष्णु की मूर्ति रखी गई है। 

देवघाटन धाम

devghat dham nepal best places to visit

Photo: HerZindagi

नेपाल के मशहूर टूरिस्ट्स प्लेस में देवघाट धाम का भी नाम आता है। देवघाट धाम काली गंडकी और त्रिशूली नदियों के संगम पर स्थित है। यहां मकर सक्रांति के दौरान हिंदू धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में आते हैं और इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदी में डुबकी लगाते हैं। यहां आने वाले टूरिस्ट्स बाल्मीकि आश्रम, सोमेश्वर कालिका मंदिर किला, पांडवनाथ जैसी कई जगहें देखने पसंद करते हैं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।