Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:10 PM IST

बारिश में टेंट लगाने से लेकर सेफ्टी तक, मानसून कैंपिंग के दौरान ध्यान रखें ये जरूरी बातें

बारिश के मौसम में सबसे बड़ी चुनौती सही जगह पर टेंट लगाना होता है, अगर इसका चुनाव आपने सही से नहीं किया, तो पूरा कैंपिंग का मजा खराब हो सकता है।
Updated:- 2026-08-01, 16:46 IST
monsoon camping guide essential safety tips and guide during rainy season

बारिश के दौरान कैंपिंग करना भले ही आपको अच्छा लगता हो, लेकिन यह सामान्य मौसम की तुलना में थोड़ा मुश्किल होता है। लगातार बारिश, फिसलन भरे रास्ते, कीचड़ और तेज हवा की वजह से कई बार टैंट में रात गुजारना मुश्किल हो जाता है। कई बार ट्रैकर्स के कैंप में पानी भी भर जाता है, जिससे उनका सारा सामान भीग जाता है। आप भी अगर मानसून के मौसम में कैंपिग का प्लान बना रही हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम कैपिंग के दौरान ध्यान रखने योग्य जरूरी बातों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

बारिश में कैंपिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

कैंपिंग एक ऐसा मौका होता है, जिसमें आपको प्रकृति के करीब समय बिताने का शानदार मौका मिलता है। हालांकि, यह अनुभव तभी अच्छा हो सकता है, जब आप कुछ जरूरी सावधानियों को ध्यान में रखें।

1- सही कैंपिंग स्थान का चुनाव करें

कैंप लगाने के लिए जगह चुनना सबसे पहला और जरूरी कदम होता है। आपको ऐसी जगह को चुननी है, जहां बारिश होने पर पानी न भरें।

किन बातों का ध्यान रखें?

  • जमीन समतल और मजबूत होनी चाहिए।
  • कभी भी किसी नदी, नाले या झरने के बहुत पास टेंट न लगाएं।
  • अगर आपको लग रहा है कि पास के पहाड़ के किनारे ज्यादा मिट्टी वाले है, तो ढीली चट्टानों या भूस्खलन के डर की वजह से वहां कैंप न लगाएं।

safe camping spots rainy season

2- मजबूत और मौसम के अनुसार टेंट चुनें

बारिश के मौसम में कैंपिंग करने जा रही हैं, इसलिए ऐसा टैंट चुने, जिससे पानी अंदर न आए। टेंट ही आपकी पहली सुरक्षा होती है, इसलिए इसकी मजबूती पर ध्यान दें।

इसे भी पढे़ं- बारिश में बन रहा है दिल्ली घूमने का प्लान? ट्रिप लिस्ट से तुरंत हटा दें ये जगहें

किन बातों का ध्यान रखें?

  • वाटरप्रूफ टेंट खरीदें।
  • इसके पोल मजबूत हो, ताकि हवा लगने पर यह गिरे नहीं।
  • अच्छी वेंटिलेशन वाला हो, लेकिन पानी अंदर न आए।
  • इसकी जिप यानी चेन मजबूत हो।

waterproof tent for monsoon

3- बारिश के दौरान जरूरी चीजें साथ रखें

कैंपिंग के दौरान कुछ सामान ऐसे होते हैं, जो जरूर साथ रखने चाहिए। इसमें सबसे जरूरी कोई डंडा, ताकि आप मूसीबत के समय अपनी मदद कर पाएं। साथ में रेनकोट और छाता जरूर लेकर जाएं, ताकि टेंट अगर बारिश या हवा से गिर जाता है, तो छाता और रेनकोट आपको भीगने से बचाएगा।

इसे भी पढे़ं- मानसून में करना है एडवेंचर? दूधसागर फॉल्स ट्रैक की पूरी ट्रैवल गाइड जानें

ये चीजें जरूर साथ रखें

  • फर्स्ट एड किट
  • टॉर्च
  • फोन के लिए पावर बैंक और लाइट के लिए छोटची बैटरियां
  • सीटी (Whistle)
  • रस्सी

how to camp in the rain

यात्रा के दौरान अपने साथ पानी और खाना भी पर्याप्त रखें। सिर्फ यह मानकर न चलें कि रास्ते में पानी मिल जाएगा। अगर कभी पानी खत्म हो जाता है, तो प्राकृतिक स्रोत का पानी हमेशा उबालकर पिएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Magnific

FAQ
क्या पहली बार कैंपिंग करने वालों को गाइड के साथ जाना चाहिए?
नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है। आप किसी सेफ जगह पर कैंपिंग कर रही हैं, तो बिना गाइड के कर सकती हैं।
क्या बारिश में सामान्य टेंट का उपयोग किया जा सकता है?
हां, अगर यह पूरी तरह वाटरप्रूफ है, तो इसका यूज किया जाता है।
कैंपिंग के दौरान मोबाइल की बैटरी बचाने के लिए क्या करें?
ज्यादा फोन न चलाएं और इंटरनेट हमेशा बंद रखें। इसके अलावा अनावश्यक ऐप बंद रखें और स्क्रीन की ब्राइटनेस कम कर दें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।