herzindagi

ऐसी 5 जगहें जहां कम बजट में हो सकता है Happy Honeymoon

शादी के सालों बाद भी जो खूबसूरत पल आपको हमेशा याद रहते हैं वो है ‘आपका हनीमून टाइम’। हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर गर्ल्स बहुत एक्साटिइड रहती हैं इसलिए हनीमून का बजट ओवर हो जाता है। इंडिया में 5 ऐसे हनीमून डेस्टिनेशन हैं जो आपके बजट में पूरी तरह फिट हो जाएंगे और आपकी एक्साइट्मेंट भी कम नहीं होगी।

Kirti Jiturekha

Her Zindagi Editorial

Updated:- 11 Sep 2017, 12:09 IST

केरल

Create Image : Image Courtesy: tabeertours

केरल को कुदरत ने बड़ी खूबसूरती से संवारा है इसलिए हनीमून के लिए केरल सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां नारियल और खजूर के पेड़ों के बीच में से नाव पर सवारी और चारों ओर हरियाली केरल की खूबसूरती की असली पहचान है। इन रुमानी नज़ारों में प्यार भरे दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं।

अंडमान निकोबार

Create Image : Image Courtesy: Newsmobile

इन दिनों हनीमून कपल्स के बीच में अंडमान निकोबार का क्रेज है। चारों ओर समंदर से घिरी इस खूबसूरत जगह पर ऐसी कई चीजें हैं जो आपके हनीमून को यादगार बना सकती हैं। यहां आप हैवलॉक आइलैंड और एलिफैंट आइलैंड जैसी जगहों पर अपने पार्टनर के साथ ब्यूटीफूल मूवमेंट को कैमरे में कैद कर सकते हैं।

पुदुच्चेरी

Create Image : Image Courtesy: Wp

पुदुच्चेरी के समुद्र तट पर हनीमून कपल्स बहुत अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। पेराडाइज बीच के एक ओर छोटी खाड़ी है। जहां केवल नाव से ही जाया जा सकता है और इसी बीच डॉल्फिन को करतब करते हुए देखना एंटरटेनिंग हो सकता है।

गोवा

Create Image : Image Courtesy: Holiday Pirates

गोवा एक ऐसा हनीमून डेस्टिनेशन है जहां आप जिंदगी का भरपूर मजा ले सकते हैं। कैपिटल पणजी के निकट मीरामार बीच है जहां सनसेट होते हुए देखना काफी रोमांटिक है। दोना पाउला, कलंगूट, अंजुना और बागा के अलावा कई और beaches की सुंदरता देखने लायक हैं। गोवा अपने समुद्र तटों, वॉटर स्पोटर्स एडवेंचर, चर्च और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है।

कन्याकुमारी

Create Image : Image Courtesy: Bong Yatra

कन्याकुमारी हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम है। दूर-दूर तक फैले समुद्र के विशाल लहरों के बीच यहां सनराइज और सनसेट देखना बहुत रोमांटिक होता है।

Read more: हनीमून पर जा रही हैं केरल तो ये 10 जगहें देखना ना भूलें

5 places where you can enjoy your honeymoon period in low budget | 5 places where you can enjoy your honeymoon period in low budget | Herzindagi