देवी दुर्गा के कई मंदिरों में आपने दर्शन किए होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि एक मंदिर ऐसा भी है जहां पर देवी के नौ रूपों की एक साथ पूजा होती है। यह देश का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा एक स्थान पर संपन्न होती है। चलिए आपको इस मंदिर के बारे में कुछ का बातें बताते हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले में यह अनोखा मंदिर स्थित है। मां दुर्गा के इस मंदिर के गर्भगृह में पाषाण कालीन मां दुर्गा की नौ प्रतिमा हैं। मंदिर में मां दुर्गा के नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की प्रतिमा स्थापित है।
इसे जरूर पढ़ें-Maa Durga: सिर्फ 7 श्लोकों में समाया है दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ, जानें अर्थ और लाभ
मान्यताओं के अनुसार, है कि यह मंदिर महाभारत काल में पांडवों द्वारा बनाया गया था। आठवीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य ने भारतवर्ष में पूर्णागिरी पीठ की स्थापना की थी, जिनमें से एक जोशीमठ का नव दुर्गा मंदिर भी शामिल है। इस मंदिर का जीर्णोद्धार 11वीं शताब्दी में कत्यूरी राजा ने किया था। नव दुर्गा मंदिर में मक्खन का विशेष महत्व है।(पार्वती स्तोत्र का पाठ दूर करेगा हर समस्या विराट)
श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाओं को मक्खन का भोग लगाते हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा को मक्खन का भोग लगाने से वह प्रसन्न होती हैं। चार धाम यात्रा के दौरान जो भी लोग बद्रीनाथ जाते हैं वह मां दुर्गा के इस मंदिर में पूजा भी करने आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-विवाह में आ रही हैं अड़चनें तो मां पार्वती के इन मंत्रों का करें जाप, जल्द ही मिलेगा अच्छा वर
नवरात्रि में देवी दुर्गा के इस मंदिर में नौ रूपों की नौ दिन-नौ रात्रियों में पूजा और उपासना विशेष रूप से की जाती है। माना जाता है कि यहां पर आने भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और माता सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इस मंदिर के बाहर लोग नवरात्रि में जगराते भी करते हैं। सिर्फ यही नहीं पूजन के बाद गरीब लोगों को खाना भी खिलाया जाता है।
यह विडियो भी देखें
देवी दुर्गा के इस मंदिर के बारे में जानकर आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।