Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

Diwali 2023: भारत के इस जिले में खेला जाता है 'मौत का खेल', यहां लोगों को रौंदते हुए गुजरती हैं गाय

यह परंपरा बच्चों से लेकर बुर्जुग तक सभी बचपन से देखते आ रहे हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आखिर यहां ऐसा क्यों किया जाता है।
Updated:- 2023-09-25, 17:25 IST
madhya pradesh ujjain

आजतक देशभर में आस्था के नाम पर कई चीजें होती हुई देखी जाती हैं। जहां लोग पूजा के नाम पर कई किमी तक पैदल यात्रा करते हैं, तो कई लोग आस्था के नाम पर सड़कों पर लेटते हुए मंदिर दर्शन के लिए भी जाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मध्यप्रदेश में एक ऐसी जगह है जहां लोग खुद गाय के पैरों के नीचे लेट जाते हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में ऐसी आस्था का पालन किया जा रहा है। यहां दिवाली बीत जानें पर अगले दिन एकादशी पर्व को ये परंपरा निभाई जाती है।

गाय गोहरी परंपरा

madhya pradesh ujjain shocking people allow hundred of cows to run over them

इस परंपरा को गाय गोहरी नाम से जाना जाता है। यह परंपरा उज्जैन शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर भिड़ावद और लोहारिया गांव में मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा के नाम पर यह मौत का खेल खेला जाता है।

यहां लोग जमीन पर एक कतार में लेट जाते हैं, फिर धीरे धीरे गाय उन्हें रौंदते हुए उनके ऊपर से गुजरती है। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उनके मन्नत पूरी होती है।मध्यप्रदेश का फेमस मंदिर )

इसे भी पढ़ें- Diwali 2023: दिवाली पर दर्शन के लिए खास है यह मंदिर, यहां सिर के बल खड़े हैं बजरंगबली

मन्नत के लिए लोग खेलते हैं 'मौत का खेल'

इस गांव की आबादी मात्र 4000 है, लेकिन जब इस परंपरा को निभाया जाता है, तो जगह-जगह से लोग ये सब देखने के लिए जाते हैं। यह परंपरा बच्चों से लेकर बुर्जुग तक सभी बचपन से देखते आ रहे हैं। इस परंपरा में शामिल होने वो लोग आते हैं, जिनकी मन्नत पूरी हो गई होती है और जिन्हें मन्नत मांगनी होती है। 

इसे भी पढ़ें- Diwali 2023: अनोखा मंदिर! यहां 108 बार श्री राम लिखने पर मिलती है एंट्री

 

लोग 5 दिन पहले छोड़ देते हैं अपना घर

यहां लोग 5 दिन पहले अपना घर छोड़ देते हैं और माता भवानी के मंदिर में आकर रहते हैं। फिर जब उनकी मन्नत पूरी हो जाती है, तो वह दिवाली के अगले दिन गांव के रास्ते पर लेट जाते हैं और फिर उनके ऊपर से गाय को गुजारा जाता है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।