Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:35 AM IST

9000 में कर आएं वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC फरवरी में शुरू करने जा रहा है सबसे सस्ता टूर पैकेज

फरवरी का महीना यात्रा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वैष्णो देवी यात्रा का प्लान बना रहे यात्रियों को भी न तो अधिक गर्मी लगेगी और न ही भारी भीड़ का दबाव होगा।
Updated:- 2026-02-17, 17:54 IST
lucknow to katra vaishno devi tour packages under rs 9000 only

फरवरी में जो यात्री वैष्णो देवी जाने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए रेलवे ने टूर पैकेज लाइव कर दिया है, इस पैकेज से फरवरी अंत में आप यात्रा कर पाएंगी। Indian Railways ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Vaishno Devi Temple के पैकेज में जरूरी यात्रा सुविधा शामिल की है। इसमें जिन यात्रियों को कन्फर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल रही है, उसके लिए सीट की सुविधी भी की जाएगी। रहने और खाने पीने की तैयारी भी पहले से ही तय की गई है। यात्री ध्यान रखें कि तय मेन्यू और तय सुविधा से अलग अगर आप कोई भी नई चीज अपने यात्रा में एड करेंगे, तो आपको अलग से चार्ज देना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

वैष्णो देवी टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत लखनऊ, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, जौनपुर जंक्शन और मुरादाबाद से हो रही है।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
  • पैकेज का कोड NLR022 है।
  • 26 फरवरी से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप हर गुरुवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में ट्रेन टिकट भी रेलवे की तरफ से मिलेगी। इसके साथ ही घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा मिलेगी।
  • ध्यान रखें कि 26 से पहले आप इस पैकेज से यात्रा नहीं कर पाएंगी।
  • पैकेज का नाम MATA VAISHNO DEVI EX VARANASI है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 12 दिन का ट्रिप मात्र 30 हजार रुपये में, IRCTC लेकर आया है सस्ते में राजस्थान टूर पैकेज; पूरी जानकारी पढ़ें यहां

Vaishno Devi package includes train ticket

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है। इसमें आपको 16460 रुपये देने होंगे।
  • 2 पैकेज फीस है, जिसमें आपको ब्रेकफास्ट के साथ 15460 रुपये और डिनर चाहिए, तो 16460 रुपये देने होंगे।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा कर रही हैं, तो पैकेज फीस कम है। इसमें प्रति व्यक्ति 9905 रुपये देने होंगे।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा कर रही हैं, तो पैकेज फीस कम है। इसमें प्रति व्यक्ति 8635 रुपये देने होंगे।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 6840 रुपये है।भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- 20 हजार रुपये में उठाएं गुजरात के कच्छ घूमने का मजा, जानें टेंट में रात गुजारने पर कितना आएगा खर्च?

Vaishno Devi tour package

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • जम्मू रेलवे स्टेशन से कटरा स्थित होटल तक जाने के लिए गाड़ी की सुविधा शेयरिंग आधार पर मिलेगी।
  • कटरा में 2 रात का आवास शेयरिंग आधार पर ही मिलेगा।
  • पैकेज के अनुसार भोजन में सिर्फ नाश्ता और रात के भोजन की सुविधा दी जाएगी।
  • खाना मेन्यू के अनुसार होगा, अगर आप बदलाव करेंगे, तो आपको अलग से पैसे देने होंगे।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।