12 दिन का ट्रिप मात्र 30 हजार रुपये में, IRCTC लेकर आया है सस्ते में राजस्थान टूर पैकेज; पूरी जानकारी पढ़ें यहां

मात्र 30 हजार रुपये के अंदर आपको राजस्थान घूमने का मौका मिलेगा। अगर यह पैकेज आपको झूठ लग रहा है, तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकती हैं। IRCTC की वेबसाइट पर आपको इस तरह के बजट वाले कई टूर पैकेज देखने को मिलेंगे। 12 दिन का यह टूर पैकेज कोलकाता से शुरू हो रहा है। इसका अर्थ है कि कोलकाता के लोग इस पैकेज से राजस्थान घूम सकते हैं। अगर आप भी परिवार के साथ किसी लंबे ट्रिप पर जाना चाहती हैं, तो यह पैकेज आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
12 दिन का टूर पैकेज कब से हो रहा है शुरू?
- इस पैकेज की शुरुआत कोलकाता से हो रही है।
- इसमें आपको जयपुर,अजमेर, पुष्कर, उदयपुर और जोधपुर घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 12 रात और 13 दिनों का है।
- इस पैकेज के लिए आप हर शनिवार टिकट बुक कर सकती हैं।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम ROYAL RAJASTHAN WITH CONFIRMED TRAIN TICKET EX KOLKATA है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- पैकेज कोड EHR137 है।
पैकेज फीस किस तरह से तय की गई है?
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है। इसमें आपको 42460 रुपये देने होंगे।
- हालांकि, अगर आप 3 लोग साथ में यात्रा कर रहे हैं, तो पैकेज फीस कम है। 3 लोगों के लिए प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 33780 रुपये है।
- ध्यान रखें कि प्रति व्यक्ति पैकेज फीस भरना होगा, यानी हर व्यक्ति को अलग-अलग 33780 रुपये देने होंगे।
- बच्चों के लिए पैकेजे फीस 16415 रुपये है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- 3AC/SL श्रेणी ट्रेन टिकट बुक करने का ऑप्शन मिलेगा।
- स्लीपर का पैकेज फीस सस्ता होगा।
- होटल में ठहरने की व्यवस्था पैकेज फीस में मिल रही है।
- सभी परिवहन और दर्शनीय स्थलों की यात्रा निजी वाहन द्वारा होगी।
- भोजन में केवल नाश्ता दिया जाएगा।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- 20 हजार रुपये में उठाएं गुजरात के कच्छ घूमने का मजा, जानें टेंट में रात गुजारने पर कितना आएगा खर्च?
पैकेज में नहीं मिलने वाली सुविधाएं
- पैकेज के अलावा कोई भी सुविधा लेने पर अलग से पैसे देने होंगे।
- मिनरल वाटर, रूम हीटर, शीतल और कठोर पेय और पोर्टर शुल्क जैसी कोई भी सुविधा होटल में लेने पर फीस अलग से देनी होगी।
- दर्शनीय स्थल पर एंट्री फीस के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
- गाइड शुल्क, हाथी की सवारी, ऊंट की सवारी और घोड़े की सवारी का खर्च पैकेज फीस में शामिल नहीं है।
- ट्रेन का भोजन नहीं मिलेगा।
- एचडब्ल्यूएच पर पिक-अप और ड्रॉप सुविधा नहीं मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- 3000 रुपये में रेलवे के साथ प्लान करें इस पावन धाम की यात्रा, जानें रामेश्वरम के इस पैकेज से सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा?
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official websit
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।