Spain में खेलनी है टमाटर वाली होली? 'ला टोमैटिना' उत्सव की डेट्स और पूरा ट्रैवल गाइड पढ़ें यहां

'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' (Zindagi Na Milegi Dobara) फिल्म में भी आपने टमाटर वाली होली का नजारा देखा होगा। यह नजारे असली थे, सच में उन्होंने फिल्म में स्पेन के मशहूर 'ला टोमाटिना' (La Tomatina) फेस्टिवल का सीन शूट किया था।
Updated:- 2026-06-13, 16:26 IST
la tomatina 2026 spanish festival date time and full travel guide

स्पेन के बुन्योल (Buñol) शहर में हर साल 'ला टोमैटिना' उत्सव का आयोजन होता है। इस साल की तारीख भी रिलीज कर दी गई है। 26 अगस्त 2026 में इस साल यह उत्सव मनाया जाएगा। हर साल यहां हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक टमाटर वाली होली खेलने आते हैं। यह स्पेन का सबसे फन उत्सल है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो हर साल वायरल होती है। इस उत्सव में लोग एक दूसरे के ऊपर टमाटर मारते हैं और और टमाटर के साथ खेलते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस उत्सव में शामिल होने के टिप्स और यह त्योहार क्यों मनाय जाता है, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

स्पेन में क्यों खेली जाती है टमाटर वाली होली?

माना जाता है कि इसकी शुरुआत साल 1945 से शुरू हुई थी। उस समय कुछ युवा धरना करने के लिए बैठे थे। जब पुलिस उन्हें धरना से हटाने आई, तो उन्होंने पास में लगी सब्जी की दुकानों से सब्जी उठाकर पुलिस पर फेंकना शुरू कर दिया। कहा जाता है कि इसके बाद से ही फूड फाइट के नाम पर इस उत्सव का आयजोन हर साल होने लगा। यह अगस्त में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। 

Spain tomato festival

कहां होती है टमाटर वाली होली?

ला टोमैटिना स्पेन के छोटे से शहर और वालेंसिया के पास बुन्योल (Buñol) में मनाया जाता है। वैलेंसिया से यहां पहुंचने में लगभग 40 मिनट का समय लग जाता है। यह टमाटर की लड़ाई बुन्योल की प्लाजा डेल पुएब्लो के आस-पास की गलियों में खेला जाता है। इस उत्सव में ट्रक भर -भरकर टमाटर लाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- मात्र 15000 रुपये में IRCTC के पैकेज से बनाएं 5 दिनों का पुरी ट्रिप, यहां पढ़ें यात्रा डिटेल्स

किन बातों का ध्यान रखें?

  • आप यहां आ रही हैं, तो आपको वैलेंसिया में ही होटल लेना चाहिए, क्योंकि बुन्योल में ऐसे समय में होटल मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। आप ट्रेन या बस से आराम से यहां पहुंच सकती हैं।
  • टमाटर फाइट फेस्टिवल भले ही, यहां का सबसे बड़ा उत्सव है, इसलिए यहां पूरे दिन अलग-अलग शिफ्ट के अनुसार गेम खेला जाता है। पहले सुबह 10 बजे यहां कुकान्या नाम से एक खेल होता है, इसके बाद दोपहर 12:00 बजे टमाटर फाइट की शुरुआत का साइन दिया जाता है।

Spain la tomatina travel guide

  • 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक खेल होता है, इसके बाद फिर से एक सायरन बजता है, जिसमें खेल रोकने का संकेत दिया जाता है। इस समय सभी को तभी रुकना पड़ता है और सभी को वापस लौटने के लिए कहा जाता है। इस सायरन के बाद शहर की सफाई का काम शुरू होता है।
  • इस फैस्टिवल में सड़े और दबे हुए टमाटर का यूज होता है, लेकिन इसे फेंकने के भी नियम होते हैं।
  • टमाटर मारने से पहले हर खिलाड़ी को पहले इसे हाथों से दबाना होगा, ताकि इससे किसी को चोट न लगे।

इसे भी पढ़ें- ट्रैवल इन्फ्लुएंसर कीर्ति ने बताया दिल्ली से कैसे जाएं जिस्पा? जानें बजट और रूट की पूरी डिटेल्स

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।