ट्रैवल इन्फ्लुएंसर कीर्ति ने बताया दिल्ली से कैसे जाएं जिस्पा? जानें बजट और रूट की पूरी डिटेल्स

हिमाचल प्रदेश में बार-बार शिमला, मनाली और धर्मशाला जाकर बोर हो गई हैं, तो इस बार आपके लिए हमारे पास एक अलग और खास जगह है। यहां आपको फेमस टूरिस्ट स्पॉट की तरह न तो पर्यटकों की ज्यादा भीड़ मिलने वाली है और न ही घंटों तक ट्रैफिक में फंसना पड़ेगा। शांत बहती नदी, हरे-भरे मैदान और आंखों को सुकून देने वाले इन नजारों पर जाने के लिए आपको किसी साथी की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अकेले भी इन खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं जिप्सा (Jispa) की, यह जगह लाहौल घाटी में बसा एक छोटा लेकिन सुंदर गांव है। जिस्पा एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है, इसलिए इसके बारे में आपको ज्यादा जानने को नहीं मिलेगा। यही कारण है कि हमने इस जगह के बारे में जानने के लिए दिल्ली की एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर कीर्ति चौहान से बात की। उन्होंने अपनी हालिया यात्रा का अनुभव हमारे साथ शेयर किया और बताया कि दिल्ली से जिस्पा तक का सफर कैसे किया जा सकता है।
दिल्ली से जिस्पा कैसे जाएं?
ट्रैवल इंफ्लुएंसर कीर्ति के अनुसार बजट में यात्रा करनी है, तो यह सफर बस से करना बेस्ट है। जिस्पा जाने के लिए पहले आपको दिल्ली से मनाली के लिए बस लेनी होगी। रात 8:30 बजे उन्होंने दिल्ली से मनाली के लिए निजी बस ली थी। जिस बस की उन्होंने बुकिंग की थी, उसी किराए में उन्हें मनाली से जिस्पा तक के लिए टैक्सी की सुविधा भी मिल गई थी।
- आप मनाली पहुंचकर पर्सनल टैक्सी बुक कर सकती हैं, मनाली में टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं।
- दिल्ली से मनाली की दूरी लगभग 499 किमी है, आपको यहां पहुंचने में 10 से 11 घंटे का समय लग जाएगा।
- मनाली से जिस्पा की दूरी लगभग 92 किमी है, यहां पहुंचने में आपको लगभग 2:30 घंटे का समय लगेगा।
जिस्पा घूमने का सबसे अच्छा समय
जिस्पा जाने का सबसे अच्छा समय जून से अक्टूबर का माना जाता है। इस समय यहां का मौसम सुहावना रहता है और सड़कें भी खुली रहती हैं। ध्यान रखें कि सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण कुछ रास्ते बंद हो जाते हैं, जिसकी वजह से यात्रा करना मुश्किल हो जाता है।

सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी सलाह
ट्रैवल इंफ्लुएंसर कीर्ति का कहना है कि अगर कोई लड़की अकेले जिस्पा जा रही हैं और उसे बाइक या स्कूटी चलानी आती है, तो वह काफी पैसे बचा सकती है। इससे उन्हें टैक्सी पर पैसे ज्यादा खर्च नहीं करने होंगे। जिस्पा भी आप आराम से स्कूटी से कवर कर लेंगी। बाइक या स्कूटी किराए पर लेकर आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करना फायदेमंद होगा।
इसे भी पढ़ें- ट्रैवल इन्फ्लुएंसर सिमर की अकेले शिंकुला पास जर्नी कैसी रही? मनाली से आप भी प्लान कर सकती हैं एडवेंचर रोड ट्रिप
जिस्पा को तीन शब्दों में कैसे बताएंगी?
कीर्ति ने कहा कि यह शांति, सुकून और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। शोर-शराबे से दूर कुछ दिन बिताना है, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है।
View this post on Instagram
इस तरह बनाएं 3 दिन का परफेक्ट जिस्पा ट्रिप प्लान
Day 1- ट्रैवल इंफ्लुएंसर कीर्ति के अनुसार पहले दिन जिस्पा पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करें और दारचा गांव की सैर पर निकल जाएं। यह जिस्पा से लगभग 5 किमी की दूरी पर है।
- गांव की गलियों में पैदल घूमें, क्योंकि यहां आपको स्थानीय जीवन को करीब से देखने का मौका मिलेगा।
- यहां आप 130 साल पुराने दार्शा मठ तक ट्रेक करें।
Day 2- सुबह 8:30 बजे जिस्पा से केलांग के लिए बस लें।
- यहां सबसे पहले शाशुर मठ देखें।
- इसके बाद 500 से 600 रुपये में लोकल टैक्सी लेकर आसपास की जगहें एक्सप्लोर करें।
- यहां आए हैं, तो कारदंग मठ जरूर देखें।
- ध्यान रखें कि शाम 4:30 बजे की आखिरी बस से वापस जिस्पा लौट आएं।
- जिस्पा पहुंचने के बाद शाम को भागा नदी के किनारे समय बिताएं।
- Treebo Melag के पास बना मठ देखने जाएं।
- आप चाहें, तो 5 किलोमीटर दूर गेमूर गांव भी घूमने जा सकती हैं।
Day 3- तीसरे दिन देखें लाहौल की सबसे खूबसूरत जगहें
- तीसरे दिन टैक्सी बुक करें, जिसका किराया लगभग 5,000 से 6,000 रुपये हो सकता है।
- इस दौरान आप इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
जिस्पा में ठहरना और घूमना कितना महंगा है?
ट्रैवल इंफ्लुएंसर के अनुसार, जिस्पा हिमाचल की अन्य जगहों के मुकाबले आपको थोड़ा महंगा लग सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां होटल और टैक्सी का किराया ज्यादा है। यहां पहुंचने में और एक रात होटल में गुजारने में लगभग 5000 रुपये खर्च हो जाएंगे। अगर आप यहां घूमने आ रही हैं, तो ग्रुप के साथ यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- बिहार से कैसे कर सकते हैं लद्दाख ट्रिप पूरा, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर से जानें अकेले यात्रा करने पर कितना आया खर्च

कुल कितना आएगा खर्च?
ट्रैवल इंफ्लुएंसर कीर्ति के अनुसार, अगर आप 3 दिन का ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो 2 लोगों की यात्रा पर लगभग 15,000 से 20,000 रुपये का खर्च आएगा। उनका मानना है कि 3 दिन में जिस्पा और आसपास की फेमस जगहों को आराम से एक्सप्लोर किया जा सकता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Keerty Chauhan official instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।