Sat Oct 10, 2026 | Updated 09:17 PM IST

15 जून के बाद कर आएं दक्षिण भारत के इन जगहों की सैर, IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज

हर साल लाखों लोग केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों की यात्रा करते हैं। इस साल भी जून में ऐसे कई लोग होंगे, जो यहां घूमने का प्लान कर रहे होंगे, लेकिन उन्हें पैकेज के बारे में जानकारी नहीं होगी।
Updated:- 2026-06-13, 16:17 IST
irctc new south india tour packages are starting on june 15th

दक्षिण भारत के किसी खास लोकेशन पर अगर आप घूमने का प्लान बना रही हैं, तो एक बार रेलवे के लाइव किए गए टूर पैकेज की लिस्ट देख लें। हो सकता है कि रेलवे के इन पैकेज में आपको घूमने के लिए अच्छा ऑफर मिल जाए और यह बजट के अनुसार भी फिट बैठे। ऐसा इसलिए, क्योंकि पैकेज में आपको रहने-खाने और ट्रेन से आने-जाने की टिकट का बंदोबस्त रेलवे की तरफ से होता है। अगर आपको ट्रेन से जाने की टिकट वेटिंग में मिल रही है, तो टूर पैकेज बुक करने पर रेलवे आपके लिए कन्फर्म टिकट की व्यवस्था करेगा। आज के इस आर्टिकल में आपको रेलवे द्वारा दक्षिण भारत के लाइव किए गए अलग-अलग टूर पैकेज के बारे में विस्तार से बताएंगे।

ऊटी टूर पैकेज

  • इस पैकेज का नाम CHENNAI -OOTY - MUDUMALAI - CHENNAI है।
  • कहां-कहां घुमाया जाएगा?- ऊटी (Ooty), कुन्नूर (Coonoor), मुदुमलाई (Mudumalai).
  • पैकेज कोड- SMR007
  • पैकेज की अवधि- 4 रात और 5 दिन है।
  • यात्रा कहां से शुरू होगी?- चेन्नई (Chennai), इरोड (Erode), काटपडी (Katpadi).
  • यात्रा की शुरुआत 18 जून से हो जाएगी।
  • इसके बाद आप हर गुरुवार यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में क्या-क्या शामिल है?- ट्रेन यात्रा, बस द्वारा स्थानीय घूमना, होटल में ठहरने की सुविधा और ट्रैवल इंश्योरेंस।
  • पैकेज फीस - अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 24100 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 12850 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8635 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- मात्र 15000 रुपये में IRCTC के पैकेज से बनाएं 5 दिनों का पुरी ट्रिप, यहां पढ़ें यात्रा डिटेल्स

South India tour packages

मुन्नार टूर पैकेज

  • कहां-कहां घुमाया जाएगा? - कोच्चि, मुन्नार और थेक्कडी।
  • पैकेज कोड - SEH049
  • पैकेज की शुरुआत कोच्चि से होगी।
  • पैकेज की अवधि - 3 रात और 4 दिन।
  • यात्रा कहां से शुरू होगी? - कोच्चि से।
  • यात्रा की शुरुआत कब होगी? - 18 जून 2026 से। यह पैकेज हर दिन उपलब्ध है।
  • पैकेज में क्या-क्या शामिल है? कैब द्वारा स्थानीय घूमना, होटल में ठहरने की सुविधा, भोजन (Meal) और ट्रैवल इंश्योरेंस।
  • पैकेज फीस -पैकेज फीस - अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 32,410 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 16,855 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 13,350 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- ट्रैवल इन्फ्लुएंसर कीर्ति ने बताया दिल्ली से कैसे जाएं जिस्पा? जानें बजट और रूट की पूरी डिटेल्स

IRCTC travel packages

कन्याकुमारी टूर पैकेज

  • इस IRCTC पैकेज  का नाम BANGALORE - KANYAKUMARI - RAMESWARAM - MADURAI है।
  • कहां-कहां घुमाया जाएगा?- कन्याकुमारी (Kanyakumari), रामेश्वरम (Rameswaram) और मदुरई (Madurai)।
  • पैकेज कोड- SBR034
  • पैकेज की अवधि- 4 रात और 5 दिन है।
  • यात्रा कहां से शुरू होगी?- बेंगलुरु (Bangalore) और नागरकोइल (Nagercoil)।
  • यात्रा की शुरुआत 18 जून 2026 से हो जाएगी।
  • इसके बाद आप हर गुरुवार (Every Thursday) यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में क्या-क्या शामिल है?- ट्रेन यात्रा, कैब द्वारा स्थानीय घूमना, होटल में ठहरने की सुविधा और ट्रैवल इंश्योरेंस।
  • पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 26,250 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14,240 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10,710 रुपये है।

Rameswaram Madurai trip

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।