Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:39 PM IST

खाटू श्याम जाने से पहले पढ़ लें नया अपडेट, दर्शन के नियम और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हुआ बदलाव

खाटू श्याम को लेकर भक्तों के मन में गहरी आस्था है। उनका मानना है कि बाबा श्याम अपने दरबार में आने वाले सभी भक्तों की पुकार जरूर सुनते हैं।
Updated:- 2026-09-05, 12:48 IST
khatu shyami darshan vip registration new rules guide

‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’-खाटू श्याम जी के भक्तों के लिए यह केवल एक नारा नहीं है, बल्कि उनकी गहरी आस्था है। बाबा श्याम के दरबार में हर दिन बड़ी संख्या में भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। माना जाता है कि कोई अपनी मनोकामना लेकर यहां दर्शन के लिए आता है, तो कोई अपनी पूरी हो गई इच्छा के लिए बाबा का धन्यवाद करने के लिए आता हैआप भी अगर यहां दर्शन का प्लान कर रही हैं, तो आपको नया अपडेट जान लेना चाहिए। दर्शन को लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से कुछ नियमों में बदलाव किया गया है, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

खाटू श्याम में VIP दर्शन की व्यवस्था में किया गया बदलाव

राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए VIP पास लेकर आने का सोच रहे हैं, तो अपडेट पता होना चाहिए। इसके लिए एक नियम बनाया गया है, जिसमें प्रोटोकॉल के तहत आने वाले श्रद्धालुओं को ही वीआईपी दर्शन की सुविधा मिलेगी।

  • अब सिफारिश या किसी के रिश्तेदार होने पर आपको VIP दर्शन नहीं मिलेगा।
  • फर्जी वीआईपी दर्शन के नाम पर होने वाली वसूली पर रोक लगाने के लिए ऐसा किया गया है।
  • नए नियम 2 सितंबर 2026 से जारी कर दिए गए हैं।
  • इस निमय में आम लोगों के लिए दर्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह बदलाव केवल VIP दर्शन को लेकर किया गया है।

Khatu Shyam temple rules

खाटू श्याम में VIP दर्शन पास के लिए अब क्या करना होगा?

नए नियम के अनुसार अब आप सीधा अप्लाईक करके या किसी अधिकारी की मदद लेकर VIP दर्शन नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको जरूरी नियम फॉलो करने होंगे।

इसे भी पढ़ें- 20 हजार में IRCTC का Jyotirlinga Darshan टूर पैकेज, बजट में 7 जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका

  • इसके लिए आपको मंदिर कमेटी, एसपी, जिला कलेक्टर और डिस्ट्रिक्ट जज को पहले अपने आने की जानकारी देनी होगी।
  • यह जानकारी देने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान या अन्य किसी राज्य के गवर्नर हाउस, केंद्रीय मंत्री कार्यालय, सचिवालय में बैठने वाले अफसर के लेटरपैड पर नाम लिखकर जानकारी आगे देनी होगी।
  • इसके बाद आपको पास मिलेगा और आप दर्शन कर पाएंगे।

khatu shyami darshan vip registration new rules guid

निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि आप पहले की तरह किसी दोस्त या मंदिर प्रशासन की अधिकारी की मदद से खाटू श्याम में VIP दर्शन करने के लिए नहीं जा सकते। आपको मंदिर कमेटी, एसपी, जिला कलेक्टर या डिस्ट्रिक्ट जज को लेटरपैड पर नाम लिखकर भेजना जरूरी होगा।

इसे भी पढ़ें- वैष्णो देवी जाना हुआ सस्ता, IRCTC के इस टूर पैकेज में रहना, खाना और घूमना सब शामिल

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- pinterest, shutterstock

FAQ
खाटू श्याम जी के दर्शन करने का सबसे अच्छा समय क्या है?
सप्ताह के सोमवार से बुधवार के बीच का समय अच्छा माना जाता है।
खाटू श्याम मंदिर क्या लेकर जाना चाहिए?
फूल, इत्र और भोग लेकर जाना अच्छा माना जाता है।
खाटू श्याम से घर क्या लाना चाहिए?
खाटू की मिट्टी, श्याम कुंड का जल और इत्र लेकर आना अच्छा माना जाता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।