IRCTC के पैकेज से उठाएं कश्मीर की वादियों का मजा, जानें रेलवे के साथ सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

सोशल मीडिया पर इस समय कश्मीर के बर्फबारी की वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। यह नजारा किसी जन्नत से कम नहीं है। ऐसे में इसे देखने के बाद लोग घूमने का प्लान बनाने लगे हैं। हालांकि, बर्फबारी के दौरान पहाड़ों पर सफर करना इतना आसान नहीं होता। यात्रा की पूरी तैयारी तरीके से और ध्यान से करनी पड़ती है। एक छोटी सी गलती भी आपके पूरे सफर का मजा खराब कर सकती हैं। अगर आप यात्रा प्लानिंग सही से नहीं कर पा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे की तरफ से शुरू किए गए टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंग। इस पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं, इसके बारे में आप पढ़ सकती हैं।
मात्र 15 हजार में करें कश्मीर की यात्रा
- इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।
- पैकेज में आपको श्रीनगर/सोनमर्ग/पहलगाम/गुलमर्ग घूमने का मौका दिया जाएगा।
- दिल्ली से यात्रा करने वालों के लिए यह पैकेज फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें कई सुविधाएं मिल रही हैं।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- हर दिन आप इस पैकेज से यात्रा कर सकती हैं, यानी टिकट बुक कर सकती हैं।
- पैकेज में आपको बस से कश्मीर ले जाया जाएगा। पूरा सफर बस से ही होने वाला है।
- खास बात यह है कि बस की बुकिंग भी रेलवे की तरफ से ही आपके लिए की जाएगी।
- आपको सीट बुक करने की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
- पैकेज का नाम KASHMIR HOLIDAY TOUR PACKAGEहै। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- फरवरी 2026 के 3 सबसे सस्ते टूर पैकेज देखें यहां, IRCTC दे रहा है कम बजट में कई जगहों पर घूमने का मौका
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 20651 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 12513 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 11369 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6959 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- Sunderban जाना हुआ अब और भी आसान, IRCTC के इस टूर पैकेज से मात्र 15 हजार रुपये में घूम आएं
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- श्रीनगर में ठहरने के लिए होटल मिलेगा।
- हाउस बोट में एक रात का आवास भी मिल रहा है।
- यात्रा कार्यक्रम के अनुसार एसी वाहन द्वारा परिवहन करवाया जाएगा
- भोजन में केवल नाश्ता दिया जाएगा।
- झील पर शिकारा की सवारी होगी, लेकिन उसके पैसे आपको खुद देने होंगे।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।