Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:15 AM IST

फरवरी 2026 के 3 सबसे सस्ते टूर पैकेज देखें यहां, IRCTC दे रहा है कम बजट में कई जगहों पर घूमने का मौका

रेलवे द्वारा लाइव किए गए इन पैकेज टिकट की बुकिंग आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं। ऑनलाइन बुक करने का फायदा यह है कि आप सुविधाओं को ध्यान से पढ़ सकती हैं और सोच-समझकर यात्रा का प्लान बना सकती हैं।
Updated:- 2026-01-28, 17:12 IST
irctc february 2026 irctc tour packages under budget

IRCTC की तरफ से फरवरी 2026 के टूर पैकेज लाइव कर दिए गए हैं। पैकेज की सभी सुविधाओं को विस्तार से बताया गया है, इसलिए आप फरवरी में अपने बजट के अनुसार यात्रा प्लानिंग कर सकती हैं। अभी भी हजारों लोग फरवरी में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं। यह महीना यात्रा के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय मौसम सुहावना रहता है। न ज्यादा गर्मी और न ज्यादा सर्दी होने की वजह से घूमने में मजा भी आता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फरवरी 2026 के बजट टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

भुज टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत मुंबई, सूरत, बोरीवली और वडोदरा से हो रही है। आप इन सभी जगहों से टिकट ले सकते हैं।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
  • 4 फरवरी से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप हर बुधवार इससे यात्रा कर पाएंगे।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम RANN UTSAV WITH DHOLAVIRA & ROAD TO HEAVEN है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 28200 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18250 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 17250 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 16850 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- Sunderban जाना हुआ अब और भी आसान, IRCTC के इस टूर पैकेज से मात्र 15 हजार रुपये में घूम आएं

irctc february 2026 irctc tour packages under budget

पोर्ट ब्लेयर टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत पोर्ट ब्लेयर से हो रही है। आप इन सभी जगहों से टिकट ले सकती हैं।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
  • 2 फरवरी से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप हर दिन इससे यात्रा कर पाएंगे।
  • पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
  • पैकेज का नाम EXOTIC ANDAMAN HOLIDAYS - GOLD है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 37110 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 21870 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 20000 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 13325 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के राजस्थान टूर पैकेज में क्या-क्या मिल रही हैं सुविधाएं? जानें इससे घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा

irctc february 2026 irctc tour packages under budget 2

मुन्नार टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत कोची से हो रही है।
  • आपको मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और अलेप्पी घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
  • 2 फरवरी से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप हर दिन इससे यात्रा कर पाएंगे।
  • पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
  • पैकेज का नाम KERALA LUSH GREEN HILLS है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 35,725 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18,390 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14,205 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 6,145 रुपये है।भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

irctc february 2026 irctc tour packages under budget े

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik,irctc

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।