करसोग घाटी में रिलैक्स करने के साथ लीजिए इन दिलचस्प चीजों का मजा

हिमाचल में टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स घूमने का मजा ही कुछ और है। शिमला और मनाली जैसी लोकप्रिय जगहों पर सैलानी बड़ी तादाद में जाते हैं, लेकिन अगर आप हिमाचल की शांत सी जगह पर जाकर रिलैक्स करना चाहती हैं और कुदरती खूबसूरती का आनंद भी उठाना चाहती हैं तो आपको यहां की करसोग घाटी को एक्सप्लोर करने के बारे में सोचना चाहिएए। यह घाटी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित है। करसोग में काफी प्राचीन मंदिरों देखने को मिलते हैं। माना जाता है कि इनका अस्तित्व महाभारत काल से है। करसोग शिमला से महज 109 किमी दूर है। आइए जानते हैं कि आप यहां किस तरह की एक्टिविटीज का मजा उठा सकती हैं-
ट्रैकिंग और हाइकिंग

पूरा हिमाचल क्षेत्र ट्रेकिंग और हाइकिंग के लिहाज से मुफीद है। करसोग में भी ट्रेकिंग के लिए बहुत से बेस हैं, जिनमें शिकारी देवी, कमरू नाग, महू नाग और दमून नाम जैसे बेस शामिल हैं। बड़े ट्रेक्स के अलावा यहां देवदार और पाइन ट्रीज की खूबसूरती भी देखती ही बनती है। पूरी घाटी का नजारा इतना खूबसूरत दिखता है कि आपके जेहन में यह लंबे वक्त के लिए रह जाएगा।
कीजिए मंदिरों के दर्शन
करसोग में चंडिका देवी मंदिर, मामलेश्वर मंदिर, महुनाग मंदिर और कामाक्षा देवी के मंदिर हैं। ऐसे में यहां का धार्मिक महत्व भी काफी ज्यादा है। अगर आप धार्मिक प्रवृति की हैं तो इन मंदिरों में जाने पर आपको असीम आनंद की प्राप्ति होगी।

करिए गांव की सैर
करसोग घाटी में आपको कई छोटे-बड़े गांव मिल जाएंगे। ये गांव पारंपरिक हिमाचली स्टाइल में बने हुए हैं और यहां लोग भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी रह रहे हैं। शहर के शोर-शराबे और भागदौड़ से दूर यहां आपको सुकून का अहसास होगा।
Read more : यूरोप और अमेरिका जाने के लिए 14000 में करें ट्रेवल, शुरू होने जा रही हैं ये सुविधा

सेब तोड़ने का लीजिए मजा
करसोग की धरती बहुत उपजाऊ है। यहां कई तरह की फसलें उगाई जाती हैं, जिसमें गेंहूं और मक्का प्रमुख हैं। लेकिन यहां की खासियत हैं यहां के सेब के बाग। लेकिन इसके लिए यहां जून-जुलाई का समय तय है। सेब ही नहीं, यहां प्लम्स, पियर, प्रून और कीवी का स्वाद भी बेहतरीन है।

प्रकृति की गोद में रिलैक्स कीजिए
करसोग में आप एक सबसे अच्छी चीज कर सकती हैं और वो है कुछ न करना। यहां आप शांति से बैठकर कुदरती नजारों का मजा उठा सकती हैं। इससे आपका सारा तनाव छूमंतर हो जाएगा।
ये टिप्स भी आएंगे काम
- यहां आपको फाइव स्टार रेस्टोरेंट्स के बजाय छोटे-छोटे होटल ही नजर आएंगे। ताजे फल भी यहां आपको मिल जाएंगे। अगर आप खाने को लेकर बहुत सोच-विचार करती हैं तो अपने साथ पैकेज्ड फूड भी ले जा सकती हैं।
- कारसोग में बाइकिंग का मजा भी उठाया जा सकता है। आप यहां अपनी बाइक ला सकती हैं या फिर यहां होटल में ठहरने पर उसकी व्यवस्था करा सकती हैं।
- जब ट्रैकिंग करें तो अच्छी क्वालिटी के जूते पहनें।
- मुमकिन है कि कारसोग में आपको बहुत एटीम ना मिलें। इसीलिए अपनी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में कैश लेकर चलें।
- यहां आने पर होटल बुकिंग करने के बजाय पहले से ही बुक कर लेना ज्यादा बेहतर है।
- यहां इंटरनेट कनेक्टिविटी भी लो है। इसीलिए यहां पर इंटरनेट सर्फिंग या सोशल मीडिया पर कनेक्ट रहने की बहुत उम्मीद ना करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।