हरियाणा के कलेसर राष्ट्रीय उद्यान के बारे में कितना जानते हैं आप, यात्रा से पहले जान लें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

बच्चों के साथ घूमने के लिए हरियाणा की यह जगह बेस्ट है। भारत में कई राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिनकी चर्चा विदेशों तक होती है, और ये वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होते हैं। घूमने के शौकीन लोगों की यात्रा लिस्ट में भी राष्ट्रीय उद्यान घूमना जरूर शामिल होता है। यहां वह प्रकृति और वन्यजीवों को करीब से देख पाते हैं। सफारी का रोमांच और जीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखना एक अलग अहसास करवाता है। जो चीजें आप अपने फोन या टीवी में देख रहे हैं, उसे करीब से देखना वाकई आपके लिए यादगार होगा। हरियाणा में भी एक ऐसा राष्ट्रीय उद्यान है, जहां आप वन्यजीवों को करीब से देख सकते हैं और एक रोमांचक सफर का आनंद ले सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा में स्थित इस राष्ट्रीय उद्यान के बारे में पूरी जानकारी देंगे, साथ ही यह भी बताएंगे कि आप वहां कैसे पहुंच सकते हैं और इसे घूमने का सही समय क्या है।
कलेसर राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?

यह हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित है। यह उद्यान शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में फैला है, इसलिए यह लगभग 53 वर्ग किलोमीटर लंबी जगह में बना है। घने जंगलों और हरे-भरे वातावरण की वजह से लोगों को यहां आना अच्छा लगता है। कलेसर राष्ट्रीय उद्यान यमुनानगर शहर से लगभग 45 किमी दूरी है, इसलिए यहां पहुंचने में आपको 1 से 1.30 घंटे का समय लग जाएगा। इस उद्यान में आपको यहां तेंदुआ, हाथी, सांभर, हिरण, जंगली सूअर और कई पक्षी प्रजातियां देखने को मिलेंगी।
- आप यहां जगाधरी रेलवे स्टेशन से पहुंच सकते हैं। रेलवे स्टेशन से कलेसर राष्ट्रीय उद्यान की दूरी लगभग 44 किमी है।
- प्लेन से आ रहे हैं, तो निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ एयरपोर्ट है।
- यहां आप अपनी गाड़ी और बस से भी पहुंच सकते हैं। आप यमुनानगर से टैक्सी या बस से भी यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मार्च में खुले हुए हैं भारत के ये प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान, बच्चों को ले जाएं घुमाने
कलेसर राष्ट्रीय उद्यान समय

पर्यटकों के लिए यह उद्यान सुबह 6 से 11 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक खुला रहता है। यहां एंट्री फीस सस्ती है। भारतीयों के लिए 30 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 100 रुपये है। सफारी के लिए टिकट प्राइस प्रति व्यक्ति 100 रुपये है। यह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। इसलिए आप वीकेंड पर यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हाथियों से है विशेष प्यार तो देखें भारत के ये नेशनल पार्क
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।