होली मनाने के लिए छोटे बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमने, तो यात्रा के समय इन बातों का रखें ध्यान

भारत में कई ऐसे शहर हैं, जहां होली धूमधाम से मनाई जाती है। यही कारण है कि लोग होली पर अपने पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने का भी प्लान बनाते हैं। लेकिन होली के दौरान घूमने का प्लान बनाते समय बच्चों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है क्योंकि यह त्योहार रंगों, पानी और भीड़-भाड़ से भरा होता है। बच्चों को ऐसी जगहों पर जाना पसंद होता है, क्योंकि उन्हें होली में खूब मस्ती करने का मौका मिलता है। ऐसे में आपको होली में यात्रा के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको होली में बच्चों का ख्याल रखने के लिए खास जानकारी देंगे।
रंगों से इस तरह करें बचाव
होली के दौरान कोई भी आप पर रंग फेंक सकता है। ऐसे में रंग फेंकने वाले लोग किसी भी बातों का ध्यान नहीं रखते। वह बच्चे हों या बूढ़े, बिना सोचे-समझे किसी भी तरह के रंग फेंक देते हैं। ऐसे में बच्चों की स्किन हार्ड रंगों का सह नहीं पाती है, ऐसे में उन्हें एलर्जी हो सकती है। इसलिए अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर कोई क्रीम या तेल बच्चों के शरीर पर लगा सकते हैं, जिससे उनके शरीर पर रंग न चढ़े।
भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
होली में अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो ऐसी जगह पर जाएं, ज्यादा भीड़ न हो। छोटे बच्चों के साथ मथुरा -वृंदावन जाना आपको भारी पड़ सकता है। क्योंकि यहां तरह-तरह की होली खेली जाती है, जिसमें भीड़ भी बहुत ज्यादा होती है। अगर आप चाहें, तो फूलों वाली होली के दिन यहां जा सकते हैं। लेकिन इस दिन भी भीड़ बहुत ज्यादा रहेगी।
बच्चों के लिए एक्स्ट्रा कपड़े
एक्सट्रा कपड़े अगर आप साथ लेकर जाते हैं, तो बच्चों के भीगने पर आप तुरंत बदल सकते हैं। इसलिए आप साथ में कपड़े लेकर जरूर चलें। ऐसे में बच्चों को ठंड भी नहीं लगेगी और रंगों से किसी तरह की कोई एलर्जी भी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें-Faridabad में आपके लिए खोज लाएं है हम शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह, बच्चों को आएगी सबसे ज्यादा पसंद
कपड़ों का ध्यान रखें
कोशिश करें कि यात्रा के दौरान बच्चों का सिर ढक कर रखें। उन्हें टोपी या कपड़ा बांध दें। इसके अलावा आप उन्हें पूरे बाजू वाले कपड़े पहनाएं। क्योंकि, अगर कोई रंग फेकता है, तो उनके शरीर पर सीधा रंग नहीं जाएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।