भारत के राष्ट्रीय उद्यानों को समय-समय पर खोलने और बंद करने के पीछे प्राकृतिक और पर्यावरणीय कारण होते हैं। देश के बड़े और आकर्षक राष्ट्रीय उद्यान पूरे साल नहीं खुले रहते हैं। उन्हें खोलने का समय निर्धारित किया जाता है। कई राष्ट्रीय उद्यान साल में केवल 2 बार ही कुछ महीनों के लिए खोले जाते हैं। ऐसे में लोगों को इस समय सीमा में ही घूमने का मौका मिलता है। अक्सर मानसून के दौरान कई उद्यान बंद कर दिए जाते हैं क्योंकि इस समय जंगल घने और दलदली वाले हो जाते हैं। ऐसा स्थिति में सफारी करना मुश्किल होता है। इसके साथ ही, वन्य जीवों के प्रजनन और प्राकृतिक आवास की सुरक्षा के लिए भी इन राष्ट्रीय उद्यान को बंद कर दिया जाता है। लेकिन इस समय देश के कई राष्ट्रीय उद्यान है, जो पर्यटकों के लिए खुले हुए हैं। इसलिए अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां बच्चों के साथ जाना चाहिए।
भारतीय गैंडों का घर माना जाने वाला यह सुंदर राष्ट्रीय उद्यान अक्टूबर 2024 से खुला है और यह 1 मई तक पर्यटकों के लिए खुला रहने वाला है। ऐसे में जो लोग इस सुंदर राष्ट्रीय उद्यान का नजारा देखने जाना चाहते हैं, उनके पास मार्च में घूमने का अच्छा मौका है। इस समय मौसम भी अच्छा है और राष्ट्रीय उद्यान का नजारा भी हरे-भरे पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां आप सफारी का भी आनंद उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हाथियों से है विशेष प्यार तो देखें भारत के ये नेशनल पार्क
यह राष्ट्रीय उद्यान पिछले साल 1 अक्टूबर 2024 को पर्यटकों के लिए खोला गया था और यह 30 जून तक लोगों के लिए खुला रहने वाला है। मार्च में यहां आपको दिन में गर्मी लग सकती है, लेकिन जून तक तापमान अधिक बढ़ जाने की वजह से मौसम बहुत ज्यादा गर्मा वाला हो जाता है। ऐसे में मार्च में घूमना आपके लिए अच्छा हो सकता है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- घूमने के लिए बेस्ट हैं देश के ये खूबसूरत नेशनल पार्क
यह भी अक्टूबर 2024 से जून 2025 तक खुला है। यह उद्यान जुलाई से सितंबर के बीच बंद रहता है। ऐसे में अच्छे मौसम में बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए यह बेस्ट है। अक्टूबर से मार्च के बीच, जब मौसम सुहावना होता है। यह राष्ट्रीय उद्यान सुबह 6-10, शाम 4-10 तक खुला रहता है। यह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इन राष्ट्रीय उद्यान के अलावा इस समय पेरियार राष्ट्रीय उद्यान- केरल और जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान- उत्तराखंड भी खुला है। आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।