कपल्स के लिए IRCTC का बड़ा तोहफा, Valentine Week के लिए लाया खास पैकेज

भारतीय रेल यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए कई तरह के पैकेज लेकर आता है। इसमें आपके रहने और खाने से लेकर घूमने की जिम्मेदारी IRCTC की होती है। कपल्स इन पैकेज को खरीदकर आसान से घूम सकते हैं। वे देश से लेकर विदेश तक की यात्रा इस पैकेज के जरिए आसानी से कर सकते हैं। विदेश यात्रा के दौरान यात्रियों को एक ट्रैवल गाइड भी प्रोवाइड करवाया जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय रेल के लाए गए वैलेंटाइन डे पैकेज के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
लखनऊ वालों के लिए अच्छा मौका

अगर आप लखनऊ में रहते हैं, तो आपके लिए भारतीय रेल खास विदेश टूर पैकेज लेकर आया है। पैकेज का नाम VALENTINE SPECIAL- THAILAND Ex Lucknow है। इसके लिए जरिए आप 11 फरवरी 2024 से 16 फरवरी 2024 तक यात्रा कर पाएंगे।
- पैकेज समय- यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का है।
- कहां घूमने का मिलेगा मौका- पैकेज के जरिए आप पटाया, बैंकॉक घूम पाएंगे।
- भोजन- पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल हैं। (IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें)
- यात्रा- यह यात्रा फ्लाइट के जरिए पूरी होगी। यह पैकेज लेने पर होटल बुकिंग, घूमने के लिए बस की सुविधा और फ्लाइट टिकट की व्यवस्था भारतीय रेल करती है।
- पैकेज प्राइस- अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको 69100 रुपये देने होंगे।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 59500 रुपये लगते हैं।
- तील लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 59200 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- ऑफिस से छुट्टी लेकर इन खास जगहों पर मनाएं Valentine Week, यादगार हो जाएगी यात्रा
गोवा में वैलेनटाइन

भारतीय रेल के इस पैकेज के जरिए आप कम बजट में गोवा यात्रा कर सकते हैं। वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ गोवा घूमने से अच्छी जगह और कौन सी हो सकती है।
- पैकेज का नाम- VALENTINE IN GOA (सस्ते में प्लान करें कन्याकुमारी ट्रिप)
- पैकेज समय- 4 रात और 5 दिन का यह ट्रिप है।
- पैकेज की शुरुआत गुवाहाटी से हो रही है।
इसे भी पढ़ें- बाली में घूमने पर आएगा बस 20 हजार खर्चा, कम बजट में इस तरह करें ट्रिप प्लान
- फ्लाइट- 12 फरवरी को इस यात्रा की शुरुआत होगी।
- होटल- पैराडाइस विलेज बीच रिजॉर्ट
- ट्रैवल फीस- एक साथ दो लोगों के यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 31210 रुपये फीस है। इसमें फ्लाइट टिकट, रहना-खाना और बस से घूमने की व्यवस्था शामिल है।
Valentine's Day: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए कुछ करना है खास, तो जानें यहाँ पर अलग अलग अंदाज़| HerZindagi पर Valentine Day Weekसेलिब्रेट करने के लिए जानें डेट आइडियाज, गिफ्ट, प्रपोजल आइडियाज, विशेष, मैसेज और बहुत कुछ। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे Valentine's Day पेज पर।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।