दिल्ली से पहली बार पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो अकेले नहीं IRCTC के पैकेज के साथ जाएं घूमने

भारतीय रेल द्वारा दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए कई पैकेज लाए गए हैं। इन पैकेज में न केवल कपल्स बल्कि पूरा परिवार भी घूमने जा सकते है। लेकिन अगर आप वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC के पैकेज के साथ जा सकते हैं। इन पैकेज में आपको 2 लोगों के लिए एक पैकेज बुक करना होगा। पैकेज में आपके घूमने से जुड़ी सभी तैयारियां भारतीय रेल ही करेगा।
दिल्ली से राजस्थान टूर पैकेज

अलवर, जयपुर और मंडावा टूर पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- पैकेज के लिए आप हर शनिवार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 24,700 रुपये है।
- पैकेज में होटल, बस से आने-जाने की टिकट और घूमने के लिए कैब का खर्च शामिल है।
बीकानेर, दिल्ली, जयपुर, जैसलमेर और जोधपुर पैकेज
- इस पैकेज में आपको 6 रात और 7 दिनों तक घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज के लिए आप हर शनिवार टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 32280 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- जयपुर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 10 जगह, पार्टनर के साथ बनाएं ट्रैवल प्लान
दिल्ली से पहाड़ों का टूर पैकेज

लद्दाख-लेह टूर पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
- 27 अप्रैल से पैकेज की शुरुआत हो रही है, इसके बाद आप हर हफ्ते इस पैकेज के जरिए घूम पाएंगे।
- पैकेज फीस - दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 53,000 रुपये है।
- पैकेज फीस में फ्लाइट के आने-जाने की टिकट से लेकर, 7 दिनों के लिए होटल, घूमने के लिए कैब और खाने-पीने की सुविधा शामिल है।
इसे भी पढ़ें- लद्दाख घूमने जाएं तो इन चीजों को बिल्कुल भी ना करें मिस
दिल्ली से साउथ इंडिया टूर पैकेज

इस पैकेज में आपको बेंगलुरु, कूर्ग, मैसूर और ऊटी घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 18 मई से हो रही है।
- यह पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 46,150 रुपये है।
- ध्यान रखें- पैकेज फीस में फ्लाइट के आने-जाने की टिकट, 7 दिनों के लिए होटल, घूमने के लिए कैब और खाने-पीने की सुविधा शामिल है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।