Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

IRCTC से जाएं 5 दिनों के लिए Srisailam घूमने, 25 जून से शुरू होने जा रहा टूर पैकेज

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक श्रीशैलम मंदिर, धार्मिक सफर करने के लिए बेस्ट है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए पैकेज से सफर करना फायदेमंद हो सकता है।
Updated:- 2026-06-19, 19:03 IST
irctc srisailam hyderabad tour package starting on 25 june 2026 know full travel guide

रेलवे की तरफ से ऐसे टूर पैकेज की शुरुआत की गई है, जिसमें आपको श्रीशैलम के साथ हैदराबाद घूमने का मौका मिलता है। IRCTC का 5 दिनों का श्रीशैलम टूर पैकेज, इसलिए भी अच्छा है क्योंकि इसमें आपको कई जगहों पर घुमाया जाने वाला है। कम बजट में आपको पूरी यात्रा करनी है, तो आप टूर पैकेज से घूमने का प्लान कर सकती है। इसकी खास बात यह है कि रेलवे ने अपनी वेबसाइट पर पैकेज में हर दिन कहां-कहां घुमाया जाएगा, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पैकेज से जुड़े खर्च और इसकी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे।

श्रीशैलम टूर पैकेज से जुड़ी जानकारी

  • इस पैकेज की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई, पुणे और सोलापुर से हो रही है। यहां से आपकी यात्रा की शुरुआत होगी।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
  • पैकेज का नाम HYDERABAD WITH SRISAILAM EX MUMBAI है।
  • पैकेज 25 जून से शुरू होगा, जिसके बाद आप हर गुरुवार यात्रा कर सकती हैं।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का कोड WMR127 है।

इसे भी पढ़ें- कम बजट में भारत से जापान कैसे घूमें? Travel Influencer अक्षिता से जानें पूरा ट्रैवल गाइड

Srisailam Hyderabad travel

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा कर रही हैं, तो पैकेज फीस 35,375 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19,975 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15,575 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 12,375 रुपये है। आपको अपने पैकेज फीस के साथ अलग से यह फीस देनी होगी।

इसे भी पढ़ें- ट्रैवल इन्फ्लुएंसर कीर्ति ने बताया दिल्ली से कैसे जाएं जिस्पा? जानें बजट और रूट की पूरी डिटेल्स

IRCTC tour package

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • आने-जाने का ट्रेन टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
  • रहने के लिए आपको होटल की सुविधा 2 दिनों के लिए मिलेगी।
  • पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज में स्लीपर और एसी कोच का ऑप्शन दिया गया है, आप अपने बजट के अनुसार इसका चयन कर सकती हैं।
  • यात्रा कार्यक्रम में बताए अनुसार भोजन मिलेगा, अलग से चुनाव करने पर पैसे अलग से देने होंगे।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnifc

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।