Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:47 AM IST

4000 रुपये में साईं बाबा दर्शन करने का मिल रहा है मौका, जानें IRCTC के इस टूर पैकेज से सफर करना फायदेमंद होगा या नहीं?

साईं बाबा का यह टूर पैकेज लंबा नहीं है, इसलिए इसमें आपको ऑफिस से भी एक्स्ट्रा छुट्टी लेने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा ध्यान रखें कि पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं की प्लानिंग पहले से तय होती है, इसलिए इसमें आपकी पसंद के अनुसार बदलाव नहीं होता।
Updated:- 2026-02-04, 17:40 IST
irctc shirdi tour packages under rs 4000 only in february 2026

शिरडी साईं बाबा के दर्शन का मौका इससे कम में आपको नहीं मिलने वाला। रेलवे ने अब तक का सबसे सस्ता टूर पैकेज अपनी वेबसाइट पर लाइव कर दिया है। साईं बाबा के इस पैकेज में आपके पूरे सफर की जिम्मेदारी रेलवे की तरफ से उठाई जाने वाली है। अगर आप फरवरी में किसी छोटे ट्रिप पर जाना चाहती हैं या अपने बुजुर्ग माता-पिता को अकेले बाबा के दर्शन के लिए भेजना चाहती हैं, तो पैकेज से भेज सकती हैं। इसमें आपके माता-पिता को सफर के दौरान किसी तरह की प्लानिंग नहीं करनी होगी। रेलवे स्टेशन से होटल तक लेकर जाना और होटल से मंदिर तक लेकर जाना, पूरे सफर के लिए आपको गाड़ी की सुविधा भी मिलेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

साईं बाबा टूर पैकेज की सुविधाएं

  • इस पैकेज की शुरुआत चेन्नई, जोलारपेट्टई और कटपाडी से हो रही है।
  • पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
  • 11 फरवरी से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप हर बुधवार इससे यात्रा कर पाएंगे।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम CHENNAI-SHIRDI PACKAGE है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • शिरडी में घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा मिलेगी।

irctc shirdi tour packages under rs 4000

इसे भी पढ़ें- IRCTC के इन पैकेज से यात्रियों की हुए बल्ले-बल्ले, रेलवे मात्र 7000 के अंदर इन जगहों पर घूमने का दे रहा है मौका

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 5500 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 3650 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 3450 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 3100 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

irctc shirdi tour packages under rs 4000 only in february 2026

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • कंफर्ट पैकेज के लिए 3AC और स्टैंडर्ड पैकेज के लिए स्लीपर क्लास में कन्फर्म ट्रेन यात्रा कर सकते हैं।
  • सड़क परिवहन - स्टैंडर्ड और कंफर्ट दोनों पैकेजों के लिए शेयरिंग बेसिस पर NAC वाहन मिलेगा।
  • साईनगर शिरडी में 1 रात AC आवास मिलेगा।
  • टोल, पार्किंग और सभी सुविधाओं का खर्च शामिल है।
  • यात्रा बीमा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के पैकेज से उठाएं कश्मीर की वादियों का मजा, जानें रेलवे के साथ सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।