IRCTC के इन पैकेज से यात्रियों की हुए बल्ले-बल्ले, रेलवे मात्र 7000 के अंदर इन जगहों पर घूमने का दे रहा है मौका

फरवरी 2026 की शुरुआत होते ही, लोग घूमने के लिए टूर पैकेज सर्च करने लगे हैं। फरवरी साल का ऐसा महीना होता है, जिसमें घूमने के लिए मौसम अच्छा माना जाता है। न ज्यादा सर्दी और न ज्यादा गर्मी की वजह से लोग इस महीने में जगह-जगह यात्रा प्लान करते हैं। इस महीने में ही वेलेंटाइन वीक भी आता है, इसलिए यह ट्रिप प्लान करने के लिए और भी ज्यादा खास हो जाता है। इसी चलते अब रेलवे ने भी लोगों की पसंद को देखते हुए बजट टूर पैकेज लाइव कर दिया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 7 हजार के अंदर के टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अमृतसर घूम आएं
- अमृतसर पैकेज टिकट आप दिल्ली से बुक कर सकती हैं।
- पैकेज की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से हो रही है।
- इसके बाद आप हर शुक्रवार और शनिवार टिकट बुकिंग कर सकती हैं।
- पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है।
- पैकेज में ट्रेस से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए कैब सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम NEW DELHI-AMRITSAR है। पैकेज का नाम गूगल सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- 2 लोगों के साथ सफर कर रही हैं, तो प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 8625 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 8160 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC के पैकेज से उठाएं कश्मीर की वादियों का मजा, जानें रेलवे के साथ सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा?
राजस्थान घूम आएं
- राजस्थान पैकेज टिकट आप जयपुर से बुक कर सकती हैं।
- पैकेज में आपको अजमेर, जयपुर, पुष्कर और उदयपुर घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से हो रही है।
- पैकेज में कैब से यात्रा करवाई जाएंगी।
- पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
- 2 लोगों के साथ सफर कर रही हैं, तो प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 11,680 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 10,910 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- फरवरी 2026 के 3 सबसे सस्ते टूर पैकेज देखें यहां, IRCTC दे रहा है कम बजट में कई जगहों पर घूमने का मौका
शिमला पैकेज
- चंडीगढ़ से यात्रा की शुरुआत होगी।
- पैकेज की शुरुआत फरवरी 2026 से हो रही है।
- पैकेज में बस से यात्रा करवाई जाएंगी।
- पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
- 2 लोगों के साथ सफर कर रही हैं, तो प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 9,545 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 8,255 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।