IRCTC ने लॉन्च किए सितंबर के 3 स्पेशल टूर पैकेज, जानें कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका?

रेलवे की तरफ से सितंबर के टूर पैकेज लाइव कर दिए गए हैं। हर महीने IRCTC की तरफ से नए पैकेज लाइव होते हैं, जिसमें आपको सस्ती जगहों पर घूमने के साथ-साथ अलग सुविधाएं भी मिलती है। अगर आप किसी पहाड़ी जगह पर घूमने का सोच रही हैं या फिर किसी धार्मिक ट्रिप पर जाने का प्लान कर रही हैं, तो आपको एक बार रेलवे की वेबसाइट पर लाइव किए गए टूर पैकेज का बजट चेक कर लेना चाहिए। अगर पैकेज सस्ता है, तो इससे घूमने जाना आपको अच्छा लगेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
सितंबर में IRCTC के अंडमान टूर पैकेज से घूम आएं
इस पैकेज में आपको होटल में रहने की सुविधा मिल रही है, साथ ही घूमने के लिए गाड़ी भी दी जा रही है। खाने में केवल नाश्ता और डिनर मिलेगा, दोपहर के भोजन के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने होंगे। इसके अलावा किसी भी लोकेशन पर अगर एंट्री टिकट लगती है, तो उसके लिए अलग से पैसे देने की जरूरत नहीं होगी, यह खर्च पैकेज फीस में शामिल होगा।
पैकेज से जुड़ी जानकारी
- पैकेज का नाम- MAGICAL ANDAMAN HOLIDAY GOLD
- पैकेज कोड- EHH140
- कहां घूमने को मिलेगा- पोर्ट ब्लेयर / नील / हेवलॉक
- यात्रा का माध्यम- कैब और बस
- कुल अवधि- 4 रात और 5 दिन
- यात्रा की शुरुआत - : 01 सितंबर 2026, पोर्ट ब्लेयर
अंडमान टूर पैकेज की फीस क्या है?
रेलवे लगभग सभी टूर पैकेज में प्रति व्यक्ति के हिसाब से फीस लेता है इसलिए, ध्यान रखें कि जितने लोग इस पैकेज से यात्रा करेंगी, उतनी फीस बढ़ती जाएगी।
- अकेले यात्रा करने पर फीस ज्यादा है, इसमें आपको 45600 रुपये देने होंगे।
- दो लोगों के साथ यात्रा करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 28700 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ सफर करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 26200 रुपये है।
सितंबर में टूर पैकेज से कर आएं श्री राम के दर्शन
इस टूर पैकेज में फ्लाइट से आने-जाने की टिकट का खर्च फीस में शामिल किया गया है। इसके साथ ही होटल और खाने-पीने का खर्च भी फीस में ही रहेगा। बस ध्यान रखें कि दोपहरे के भोजने के लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे। टूर के दौरान IRCTC की टूर एस्कॉर्ट सेवाएं भी इस पैकेज में मिलेंगी।
पैकेज से जुड़ी जानकारी
- पैकेज का नाम- RAM JANMABHOOMI TO KASHI VISHWANATH YATRA WITH LUCKNOW EX CHANDIGARH
- पैकेज कोड- NCA18
- कहां घूमने को मिलेगा- लखनऊ / अयोध्या / प्रयागराज / वाराणसी
- यात्रा की शुरुआत- चंडीगढ़
- यात्रा का माध्यम- फ्लाइट और बस से घूमने जाएं
- कुल अवधि- 4 रात और 5 दिन
- यात्रा की तारीख -16 सितंबर 2026
इसे भी पढ़ें- वैष्णो देवी जाना हुआ सस्ता, IRCTC के इस टूर पैकेज में रहना, खाना और घूमना सब शामिल
पैकेज फीस क्या है?
पैकेज में बच्चों के लिए भी अलग से फीस तय की गई है, जिसमें बेड और विदाआउट बेड के हिसाब से होगी। इसलिए, अगर आप बच्चों के साथ यात्रा करने का सोच रहे हैं, तो खर्च के बारे में जान लें।
- अकेले यात्रा करने पर इसकी फीस भी ज्यादा है, इसमें आपको 36,010 रुपये देने होंगे।
- दो लोगों के साथ यात्रा करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 27,370 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ सफर करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 26,070 रुपये है।
सितंबर टूर पैकेज से कश्मीर घूम आएं
इस पैकेज में फ्लाइट, होटल और खाने-पीने की सुविधा का खर्च पैकेज फीस में शामिल किया गया है। ध्यान रखें कि इन सुविधा के अलावा अगर आप कोई और खर्च करते हैं, जैसे बोट राइड या अलग-अलग तरह की एक्टिविटी, तो इसके लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे। इसमें होटल में ठहरने की सुविधा के साथ हाउस बोट में भी 1 रात का स्टे शामिल किया गया है।
पैकेज से जुड़ी जानकारी
- पैकेज का नाम- LTC APPROVED KASHMIR PACKAGE EX - BHUBANESWAR
- पैकेज कोड- SCBA27A
- कुल अवधि- 5 राते / 6 दिन
- यात्रा की शुरुआत- भुवनेश्वर
- डेस्टिनेशन- गुलमर्ग / पहलगाम / सोनमर्ग / श्रीनगर
- यात्रा की तिथि-04 सितंबर 2026
इसे भी पढ़ें- अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे हैं परिवार के साथ? निकलने से पहले नोट करें ये 3 बातें
पैकेज फीस क्या है?
- अकेले यात्रा करने पर इसकी फीस भी ज्यादा है, इसमें आपको 49060 रुपये देने होंगे।
- दो लोगों के साथ यात्रा करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 44115 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ सफर करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 42745 रुपये है।
रेलवे के इन टूर पैकेज का बजट देखने के बाद आप समझ गए होंगे कि इन पैकेज से ग्रुप के साथ घूमना ज्यादा फायदेमंद होगा। अगर आप अकेले यात्रा करेंगी, तो फीस ज्यादा लगेगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- irctc official, magnific
- आईआरसीटीसी के 2026 चार धाम यात्रा पैकेज की शुरुआती कीमत क्या है?
- लगभग 53,000 से 68,500 रुपये प्रति व्यक्ति देने होते हैं, जिसमें बस से यात्रा होती है।
- IRCTC टूर पैकेज की टिकट कहां से बुक करनी चाहिए?
- इसकी टिकट आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसााइट से बुक करनी चाहिए, क्योंकि इससे आपको रिफंड मिलना आसान रहता है।
- IRCTC टूर पैकेज बुक करने के लिए कौन सी वेबसाइट पर जाना होगा?
- आपको www.irctctourism.com पर जाकर टिकट बुक करना होगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।