पहली बार जा रही हैं अंडमान? जानें IRCTC पैकेज से घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा

अंडमान घूमने जाना अब और भी आसान हो गया है, क्योंकि अब टूर पैकेज से आप कहीं भी यात्रा प्लान कर सकती हैं। जिन जगहों पर सफर करने से आप घबरा रही हैं या जिन लोकेशन के बारे में आपको ज्यादा जानकारी नहीं है, वहां अब आप टूर से सफर कर सकती हैं। क्योंकि, इसमें आपको बिना किसी परेशानी के यात्रा करने का मौका मिलता है। आपकी पूरी यात्रा का प्लानिंग टूर ऑपरेटर करता है, इसलिए आपको सफर को चिंता करने की जरूरत नहीं होती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अंडमान टूर पैकेज के बजट के बारे में बताएंगे। इससे आप समझ पाएंगी कि यात्रा करना सस्ता पड़ेगा या महंगा।
अंडमान टूर पैकेज
- इस पैकेज में आपको नील, नॉर्थ बे द्वीप, पोर्ट ब्लेयर और रॉस द्वीप घुमाया जाएगा।
- पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 21 फरवरी को होगी।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम AMAZING ANDAMAN EX DELHI है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- IRCTC के Goa टूर पैकेज से सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा? जानें बजट से लेकर सब कुछ
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 77,500 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ सफर करने पर पैकेज फीस 59,900 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ सफर करने पैकेज फीस 57,900 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 50,900 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- भारत का ऐसा हिल स्टेशन जहां विदेशी नागरिकों का जाना है मना, घूमने जा रही हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
पैकेज से घूमना फायदेमंद या नहीं
- पैकेज में आपको फ्लाइट के आने-जाने की टिकट मिलेगी और रहने और खाने की सुविधा भी बजट के अंदर ही मिलने वाली है।
- यह पैकेज उनके लिए फायदेमंद है, जो आरामदायक यात्रा चाहते हैं।
- उनके लिए सभी तैयारी पहले से तय होगी, इसलिए परेशानी नहीं होगी।
- हालांकि, जो यात्री बजट में सफर करना पसंद करते हैं, उन्हें पैकेज महंगा लग सकता है।
- इसका कारण यह है कि , प्रति व्यक्ति खर्च 59,900 है यानी 1 लाख 20 हजार तक 2 लोगों का खर्च आएगा। यह पैसे आपको एक साथ भरने पड़ेंगे, जो आपको महंगा लगेगा।
- आप खुद से ट्रिप प्लान करेंगी, तो कुछ भी बुकिंग करने के लिए आपको खर्च का ध्यान रखेंगी।
- इसलिए, अकेले सफर करने वाले लोग, जो बजट में सफर करना पसंद करते हैं, उन्हें यह महंगा लग सकता है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।