Mon Oct 12, 2026 | Updated 02:15 PM IST

माघ मेला समापन से पहले प्रयागराज में करें संगम स्नान, 19 हजार रुपये में IRCTC लाया है रहने-खाने और घूमने का शानदार पैकेज

माघ मेला के इस टूर पैकेज में आपको टेंट में रात गुजारने का मौका मिलेगा या होटल में स्टे मिल रहा है, इसके बारे में आप पूरी जानकारी विस्तार से पढ़ सकती हैं। ध्यान रखें कि पैकेज में खाने की सुविधा मिलेगी, लेकिन यह तय मेन्यू के अनुसार होगा।
Updated:- 2026-02-10, 13:54 IST
irctc prayagraj magh mela tour package under rs 19000 know facility and all details

प्रयागराज में माघ मेला के समापन को कुछ ही समय बचा है। ऐसे में हजारों श्रद्धालु संगम स्नान का प्लान कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को ट्रेन-टैंट और बजट होटल ढूंढने में भी दिक्कत होने लगी है। यात्रियों को समझ नहीं आ रहा है कि वह माघ मेला के अंतिम समय में कैसे यात्रा करें। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए, रेलवे की तरफ से टूर पैकेज लाइव कर दिया गया है। इस पैकेज में आपके संगम स्नान से लेकर आपकी यात्रा की पूरी जिम्मेदारी रेलवे की तरफ से ही रखी जाएगी। रेलवे इस पैकेज में आपको केवल प्रयागराज नहीं, बल्कि अयोध्या और वाराणसी भी घूमने का मौका दे रहा है। पैकेज में आपको कहां रुकने का मौका मिलेगा और 20 हजार रुपये के अंदर के बजट में क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

माघ मेला पैकेज से जुड़ी जानकारी

  • इस पैकेज की शुरुआत इंदौर से हो रही है।
  • पैकेज में आपको अयोध्या/प्रयागराज/वाराणसी घुमाया जाएगा।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • 18 जून से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप हर बुधवार इससे यात्रा कर पाएंगे।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम KASHI-PRAYAG-AYODHYA EX- INDORE है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।

पैकेज फीस

  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 24700 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19900 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 18200 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- 3000 रुपये में रेलवे के साथ प्लान करें इस पावन धाम की यात्रा, जानें रामेश्वरम के इस पैकेज से सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

 

Sangam Snan travel package

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • बुकिंग के समय 3-एसी क्लास में ट्रेन का किराया कन्फर्म करने का मौका मिलेगा।
  • डीलक्स होटल में 3 रातों का आवास मिलेगा। आप टेंट में रात नहीं गुजारेंगी।
  • सुबह जल्दी चेक-इन और नाश्ता मिलेगा।
  • समूह के अनुसार बस में यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • 3 दिन नाश्ता और 3 दिन डिनर करने का मौका मिलेगा।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- 20 हजार रुपये में उठाएं गुजरात के कच्छ घूमने का मजा, जानें टेंट में रात गुजारने पर कितना आएगा खर्च?

Sangam Snan travel package

पैकेज में नहीं मिलेगी ये सुविधाएं

  • यात्रा में शामिल सेवाओं के अलावा कोई अन्य सेवा लेने पर अलग से पैसे देने होंगे।
  • ट्रेन में भोजन नहीं दिया जाएगा।
  • स्मारकों या मंदिरों के प्रवेश टिकट के लिए अलग से पैसे लगेंगे।
  • होटल में व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धोना, फोन कॉल, टिप्स और ग्रेच्युटी और मिनरल वाटर जैसी सुविधा पर अलग से पैसे देने होंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।