Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:47 AM IST

3000 रुपये में रेलवे के साथ प्लान करें इस पावन धाम की यात्रा, जानें रामेश्वरम के इस पैकेज से सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

रामेश्वरम मंदिर के अंदर 22 मीठे पानी के कुएं बने हुए हैं। लोग मानते हैं कि इनमें नहाने से शरीर और मन शुद्ध हो जाता है। इसलिए, लोग यहां गलतियों और पापों से मुक्ति पाने के लिए आते हैं।
Updated:- 2026-02-07, 15:25 IST
irctc rameshwaram tour packages from chennai know budget and all details

रामेश्वरम मंदिर के प्रति भक्तों श्रद्धा सबसे ज्यादा है। यह तमिलनाडु में स्थित है। लोगों का मानना है कि लंका से लौटने के बाद भगवान राम ने यहीं पर भगवान शिव की पूजा की थी। यहां जो भी सच्चे मन से दर्शन करने आता है, भगवान उनकी सारी मनोकामना पूरी करते हैं। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। हालांकि, जो लोग पहले यहां दर्शन के लिए नहीं गए हैं, उनके लिए यात्रा प्लान करना मुश्किल हो रहा है। इसी चलते रेलवे की तरफ से टूर पैकेज लाइव कर दिया गया है। इस टूर पैकेज की शुरुआत इसी महीने सो हो रही है, इसलिए आप अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा की प्लानिंग कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

रामेश्वरम टूर पैकेज 

  • इस पैकेज की शुरुआत चेन्नई से हो रही है। इसका अर्थ यह है कि केवल चेन्नई से ही आप पैकेज टिकट बुक कर पाएंगे। 
  • यह टूर पैकेज 1 दिन का होगा।
  • इस टूर पैकेज में आप कैब से यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज का नाम RAMESHWARAM ONE DAY TRIP है। गूगल पर नाम सर्च करके इसके बारे में पढ़ सकती हैं। 
  • टूर पैकेज की तारीख 12 फरवरी 2026
  • एक बार पैकेज शुरू होने के बाद आप हर दिन इससे यात्रा कर पाएंगी। 

irctc rameshwaram tour packages from chennai know budget and all details

इसे भी पढ़ें- 4000 रुपये में साईं बाबा दर्शन करने का मिल रहा है मौका, जानें IRCTC के इस टूर पैकेज से सफर करना फायदेमंद होगा या नहीं?

पैकेज फीस

  • अगर आप सिंगल सिंगल यात्रा करती हैं, तो प्रति व्यक्ति टूर पैकेज का कॉस्ट 7620 रुपये है। अगर ग्रुप के साथ यात्रा करती हैं तो पैकेज फीस सस्ता है।
  • अगर आप 2 लोगों के साथ यात्रा करती हैं, तो 3810 रुपये है।
  • अगर आप 3 लोगों के साथ यात्रा करती हैं, तो मात्र 2550 है।
  • 5-1 साल के बच्चों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 960 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

irctc

पैकेद में मिलने वाली सुविधाएं

  • पूरी यात्रा के लिए एसी युक्त अलग वाहन द्वारा सड़क परिवहन की सुविधा दी जाएगी।
  • यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थल पर घुमाया जाएगा।
  • यात्रा बीमा।
  • टोल, पार्किंग और सभी लागू कर इसक पैकेज फीस में शामिल है।
  • ध्यान रखें कि पैकेज में खाने की सुविधा नहीं मिल रही है। इसके साथ ही पैकेज में आपको होटल की सुविधा भी नहीं मिलेगी।
  • यह 1 दिन का टूर पैकेज है, तो इसमें आपको रहना खाना नहीं मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के इन पैकेज से यात्रियों की हुए बल्ले-बल्ले, रेलवे मात्र 7000 के अंदर इन जगहों पर घूमने का दे रहा है मौका

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।