Mon Oct 12, 2026 | Updated 12:49 PM IST

IRCTC North East Tour Package: 7 दिनों में घूमें काजीरंगा से लेकर हॉर्नबिल फेस्टिवल तक, जानें इस पैकेज की पूरी डिटेल

घूमना-फ‍िरना भला क‍िसे नहीं पसंद होता है। ऐसे में अगर आपका नॉर्थ-ईस्‍ट घूमने का प्‍लान है तो IRCTC आपके ल‍ि‍ए जबरदस्‍त सात दि‍न का टूर पैकेज लेकर आया है।
Updated:- 2026-10-12, 11:57 IST
itctc north east tour package

अगर आप घूमने के लिए किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां घने जंगल, खूबसूरत पहाड़, अलग-अलग कम्‍युन‍िटी के कल्‍चर और अनोखे फेस्‍ट‍िवल्‍स देखने को म‍िले, तो नॉर्थ-ईस्ट इंडिया घूमने का प्लान बना सकती हैं। यहां की खूबसूरती बाकी जगहों से एकदम अलग है। खास बात तो यह है कि अब आपको इन जगहों पर घूमने के लिए अलग-अलग टिकट और होटल बुक करने की जरूरत भी नहीं होगी।

IRCTC कौन सा टूर पैकेज लेकर आया है?

दरअसल, IRCTC एक ऐसा टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आप 7 दिनों के अंदर नागालैंड के हॉर्नबिल फेस्टिवल से लेकर असम के काजीरंगा नेशनल पार्क तक घूम सकती हैं। इस पैकेज का नाम IRCTC North East Tour Package है। इस ट्रिप में फ्लाइट, होटल, खाना और जंगल सफारी जैसी चीजें भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में पूरी ड‍िटेल्‍स-

IRCTC North East Tour Package कब से शुरू होगा?

IRCTC के इस नॉर्थ-ईस्ट टूर पैकेज की शुरुआत 5 दिसंबर 2026 से होगी और यह ट्र‍िप 11 दिसंबर को खत्म होगी। यानी सात दिनों में आपको असम और नागालैंड की कई खूबसूरत जगहें देखने का मौका मिलेगा। इस ट्रिप की शुरुआत मुंबई से होगी। वहां से इंडिगो की फ्लाइट लेकर आप गुवाहाटी पहुंचेंगी और फिर दीमापुर जाएंगी। वापसी में गुवाहाटी से मुंबई के लिए फ्लाइट मिलेगी।

 

IRCTC North East Tour Package में इन जगहों पर घूमेंगी आप

इस पैकेज में आपको कोहिमा, काजीरंगा और गुवाहाटी घूमने का मौका मिलेगा। हर जगह की अपनी अलग खासियत है।

1. कोहिमा और हॉर्नबिल फेस्टिवल

नागालैंड की राजधानी कोहिमा इस ट्र‍िप का अट्रैक्‍शन है। यहां आपको तीन रातें रुकने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप हॉर्नबिल फेस्टिवल देखेंगी। साथ ही आसपास की कुछ खास जगहों पर भी घूमने का मौका म‍िलेगा।

  • हॉर्नबिल फेस्टिवल: यह नागालैंड का फेमस फेस्‍ट‍िवल है। यह 10 दिनों तक चलता है। इसे 'फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स' भी कहा जाता है। यहां नागा जनजातियों के लोक नृत्य, गीत, खाना, अनोखी कला सबकुछ देखने को म‍िलेगी।
  • खोनोमा गांव: अगर आपको गांवों की संस्कृति और हरियाली देखना पसंद है, तो यह जगह आपको अच्छी लगेगी।
  • वॉर सेमेट्री: कोहिमा की इस जगह पर युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों की याद में स्मारक बनवाया गया है। आप यहां भी जाएंगी।
  • स्टेट म्यूजियम: यहां नागालैंड की जनजातियों, उनके कल्‍वचर और पुराने समय की चीजें देख सकेंगी।

itctc north east tour package (1)

 

image credit- thrillophilia

2. काजीरंगा नेशनल पार्क

कोहिमा घूमने के बाद आपकी ट्रि‍प का अगला पड़ाव असम के काजीरंगा नेशनल पार्क का होगा। काजीरंगा यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। यहां आप दो रातें बिताएंगी। इस दौरान जंगल और नेचर को आप करीब से देखेंगी।

  • सुबह के समय हाथी की सवारी का एक्‍सपीर‍ियंस मिलेगा।
  • दोपहर में जीप सफारी के जरिए जंगल घूमेंगी।
  • ऑर्किड एंड बायोडायवर्सिटी पार्क में अलग-अलग तरह के ऑर्किड देख सकती हैं।
  • चाय के बागानों और रबर के बागानों को भी देखने का मौका भी मिलेगा।

3. गुवाहाटी और कामाख्या मंदिर

ट्र‍िप के आखिरी पड़ाव में आपको गुवाहाटी ले जाया जाएगा। यहां शाम को ब्रह्मपुत्र नदी पर डिनर क्रूज का एक्‍सपीर‍ियंस म‍िलेगा।
इसके बाद आखिरी सुबह नीलाचल पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। यह मंदिर शक्तिपीठों में से एक है।

यह भी पढ़ें: एक ही पैकेज में घूमें चेरापूंजी, शिलांग और काजीरंगा, IRCTC के इस 7-डे नॉर्थ-ईस्ट टूर की नोट करें डिटेल्स

IRCTC के पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

इस टूर पैकेज में सफर के दौरान कई जरूरी सुविधाएं म‍िलेंगी। जैसे-     

  • मुंबई से आने-जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट टिकट।
  • घूमने के लिए शेयरिंग बेसिस पर नॉन-एसी टेंपो ट्रैवलर।
  • कोहिमा में रूडी रिजॉर्ट, काजीरंगा में फॉक्सटेल ऑर्किड और गुवाहाटी में मेफ्लावर या इसी तरह के दूसरे होटलों में ठहरने की व्यवस्था।
  • छह ब्रेकफास्ट और पांच डिनर।
  • ब्रह्मपुत्र नदी पर एक डिनर क्रूज।
  • पूरे टूर के दौरान गाइड की सुविधा।
  • एक हाथी की सवारी और एक जीप सफारी।
  • ट्रैवल इंश्योरेंस और जीएसटी।

kamakhya mandir assam

image credit- incredible india

कितना है IRCTC नॉर्थ-ईस्ट टूर पैकेज का खर्च?

इस पैकेज की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आप कमरे में अकेले रुक रही हैं या किसी दूसरे के साथ।

ट्र‍िप कैटेगरी/शेयरिंग टाइप पैकेज का किराया
सिंगल (एक व्यक्ति के लिए कमरा) 1,14,600 रुपये
ट्विन (दो लोगों के साथ कमरा) 83,000 रुपये पर पर्सन
ट्रिपल (तीन लोगों के साथ कमरा) 71,700 रुपये पर पर्सन
बच्चा (5 से 11 साल)- अलग बेड के साथ 71,700 रुपये
बच्चा (5 से 11 साल)- बिना बेड के 43,300 रुपये
बच्चा (2 से 4 साल)- बिना बेड के 30,500 रुपये

ये किराये पैकेज की जानकारी पर आधारित हैं। बुकिंग से पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी देख लें।

कैसे करें बुकिंग?

अगर आप दिसंबर में नॉर्थ-ईस्ट घूमने का प्लान बना रही हैं, तो इस पैकेज की पूरी जानकारी IRCTC टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकती हैं। वहां ट्र‍िप की डेट, किराया, होटल, सुविधाएं और बुकिंग की शर्तें देखने के बाद टिकट बुक करें।

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में टिकट की नो-टेंशन! IRCTC अकाउंट से लिंक करें Aadhaar, खुल जाएंगे बुकिंग के ज्यादा रास्ते

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Incredible India 

FAQ
क्या IRCTC नॉर्थ-ईस्ट पैकेज के लिए कोई खास दस्तावेज जरूरी हैं?
हां, नागालैंड घूमने के लिए ILP (इनर लाइन परमिट) की आवश्यकता होती है। इसके अलावा यात्रा के लिए वैध फोटो आईडी और पैन कार्ड जरूरी है।
नागालैंड में हॉर्नबिल फेस्टिवल के दौरान मौसम कैसा रहता है?
दिसंबर में कोहिमा का मौसम काफी ठंडा रहता है। दिन में हल्की धूप होती है, लेकिन रात में तापमान काफी गिर जाता है, इसलिए गर्म कपड़े साथ रखें।
क्या यह टूर बुजुर्गों और बच्चों के लिए आरामदायक रहेगा?
यह टूर काफी आरामदायक है, लेकिन पहाड़ियों पर कुछ पैदल चलना पड़ता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए जरूरी दवाएं और हल्का सामान साथ रखना बेहतर होगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।