IRCTC ने लाइव कर दिए हैं जून के स्पेशल धार्मिक टूर पैकेज, बेहद कम बजट में पूरे परिवार के साथ करें दर्शन

अयोध्या श्री राम के दर्शन से लेकर वैष्णो देवी के दर्शन तक, इन पैकेज में आपको अलग-अलग मंदिरों के दर्शन का मौका मिल रहा है। जून में बच्चों का समर वेकेशन चल रहा है, इसलिए इस समय पैकेज से घूमने जाना फायदेमंद हो सकता है।
Updated:- 2026-06-07, 14:42 IST
irctc special temples tour packages under budget to visit with family

जून में परिवार के साथ भगवान का आर्शीवाद लेने धार्मिक यात्रा पर जाने का सोच रही हैं, तो पहले आप लोकेशन का चुनाव कर लें। रेलवे की तरफ से कई टूर पैकेज लाइव किए गए हैं, जिसमें आपको मंदिर दर्शन करने का मौका मिल रहा है। दूसरे शहरों में स्थित इन ऐतिहासिक मंदिर तक पहुंचने के लिए इस समय टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है, इसलिए ऐसे यात्री टूर पैकेज की टिकट बुक कर सकते हैं। इससे फायदा यह होगा कि आपको ट्रेन टिकट भी मिल जाएगी और यात्रा भी आरामदायक पूरी हो जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

जून में जाएं बाबा के दर्शन करने

  • इस पैकेज की शुरुआत 12 जून से मुंबई से होगी।
  • पैकेज टिकट आप पहले बुक कर सकती हैं।
  • यह 1 रात और 2 दिनों का छोटा टूर पैकेज है।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी और शहर में घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम SHIRDI WITH SHANI SHINGNAPUR EX MUMBAI है।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 13199 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 8199 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति फीस 7199 रुपये है।
  • बच्चों के लिए अलग से 7199 रुपये देने होंगे।

इसे भी पढ़ें- June 2026 में बालाजी के दर्शन से पूरी होंगी मनोकामना, IRCTC के टूर पैकेज से जाएं तिरुपति

railway tour packages

सोमनाथ टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद , कल्याण , पुणे , सिकंदराबाद और सोलापुर से 17 जून को होगी।
  • पैकेज में आपको वडोदरा/अहमदाबाद/द्वारका/सोमनाथ घुमाया जाएगा।
  • यह 7 रात और 8 दिनों का टूर पैकेज है।
  • इस पैकेज में भी आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी और शहर में घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम SUNDAR SAURASHTRA है।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 30640 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 29960 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति फीस 21250 रुपये है।

religious travel India

चार धाम यात्रा

  • इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 12 जून को हो रही है।
  • पैकेज में आपको चारो धाम के दर्शन करवाया जाएगा।
  • यह 11 रात और 12 दिनों का टूर पैकेज है।
  • पैकेज की पूरी यात्रा बस से होगी।
  • पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA EX DELHI है।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 75000 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 62000 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति फीस 57000 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढे़ं- June 2026 Tour Packages: इस तपती गर्मी में IRCTC के इन 3 टूर पैकेज से ही घूमना होगा फायदेमंद, जून में ट्रिप प्लान कर रहे यात्री देख लें बजट

CHAR

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Magnific, irctc official

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।