Coorg की खूबसूरत वादियों का मजा उठाएं मात्र 9000 रुपये में, IRCTC ने लाइव कर दिया है सस्ता टूर पैकेज

कूर्ग की वादियों में घूमने का सपना अब भारतीय रेलवे पूरा करने जा रहा है। हमेशा अगर ट्रिप की प्लानिंग करने के बाद भी ट्रिप पर जाना कैंसिल हो जाता है, तो इस बार ऐसा नहीं होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस बार आप सस्ते में पूरी व्यवस्थित प्लानिंग के साथ यात्रा कर लेंगे। कूर्ग के इस टूर पैकेज की शुरुआत फरवीर के आखिरी दिनों में हो रही है। पैकेज शुरू होने के बाद आप हर दिन इससे यात्रा कर पाएंगी, यानी कभी भी आप इस यात्रा पर जाने के लिए टिकट बुकिंग कर सकती हैं। इस टूर पैकेज का टिकट आपको भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा। आप वहां से बुकिंग भी कर सकती हैं और रेलवे अधिकारियों से ज्यादा जानकारी के लिए बात भी कर सकती हैं।
टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
- यात्री ध्यान रखें कि अगर आप दूसरे शहरों से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो पहले आपको मैसूर पहुंचना होगा।
- इस पैकेज की शुरुआत मैसूर से हो रही है, जिसका अर्थ है कि अगर आप दिल्ली से आ रही हैं, तो पहले आप मैसूर अपने पैसे खर्च करके पहुंचे। इसके बाद पैकेज फीस देकर, यात्रा की शुरुआत करें।
- दूसरे शहरों से मैसूर तक लगने वाला खर्च रेलवे के पैकेज फीस में शामिल नहीं है।
- पैकेज की शुरुआत 28 फरवरी से हो रही है।
- पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
- 28 फरवरी के बाद आप हर दिन इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको ट्रेन या बस नहीं बल्कि मैसूर से कुर्ग कैब से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Chandigarh वालों की हो गई मौज, 7 दिनों के टूर पैकेज में मिल रहा है गुजरात घूमने का मौका; पढ़ें IRCTC का पूरा प्लान
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 26,040 रुपये है, जो आपको ज्यादा लग सकता है, लेकिन आप ग्रुप के साथ यात्रा करेंगी, तो पैकेज फीस सस्ता है।
- अगर आप वेबसाइट पर जाएंगे, तो ऊपर आपको सस्ता पैकेज फीस नजर आएगा, लेकिन जब आप बुकिंग करने जाएंगे, तो फीस ज्यादा हो जाएगी।
- ऐसा इसलिए, क्योंकि जो फीस आप देख रहे होते हैं, वह ग्रुप के साथ यात्रा करने पर देना होगा।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 13,280 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 9,520 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 4,230 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- 9000 में कर आएं वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC फरवरी में शुरू करने जा रहा है सबसे सस्ता टूर पैकेज
यात्रा ध्यान रखें कि पैकेज फीस बच्चों के लिए अलग से है। आपके पैकेज फीस में बच्चों का खर्च शामिल नहीं होगा। 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई फीस नहीं है।
पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिलेंगी?
- यात्रा के दौरान आपको एसी वाहन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- रात में ठहरने के लिए होटल का खर्च भी पैकेज फीस में शामिल है।
- 2 दिन नाश्ता केवल होटल में तय मेन्यू के अनुसार मिलेगा।
- टोल, पार्किंग, ड्राइवर भत्ता, राज्य परमिट शुल्क और सभी लागू कर पैकेज फीस में पहले ही शामिल किए गए हैं।
- यात्रा बीमा भी शामिल है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।