Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:47 PM IST

IRCTC Shimla Tour Package: लखनऊ से शिमला घूमने का शानदार मौका, बजट में रुकना-खाना और सफर सब शामिल

शहर की भागदौड़ से कुछ दिन का ब्रेक लेकर, सितंबर में पहाड़ों के बीच समय बिताना चाहती हैं, तो शिमला और कुफरी आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
Updated:- 2026-09-11, 15:55 IST
irctc lucknow to shimla kufri tour package in september 2026

शिमला और कुफरी के खूबसूरत नजारे देखने हैं, तो बजट की चिंता करने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने ऐसा टूर पैकेज लाइव किया है, जिसमें यात्रियों को बजट में 3 जगहों पर घुमाया जाएगा। यह सस्ता टूर प्लान है, इसलिए इसकी टिकट पहले ही बुक हो सकती है। पैकेज की टिकट आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लखनऊ से सितंबर 2026 में शुरू होने जा रहे इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

लखनऊ से शिमला का टूर पैकेज

इस पैकेज की टिकट ऑनलाइन वेबसाइट से बुक करने का फायदा यह होता है कि आपको कैंसिल करने में भी परेशानी नहीं होती। अपना टिकट कैंसिल करने के लिए, आपको अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा।

टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • पैकेज का नाम- BLISSFUL HIMACHAL WITH CHANDIGARH-SHIMLA-KUFRI EX LUCKNOW
  • पैकेज कोड- NLR030
  • कहां घूमने को मिलेगा- चंडीगढ़, कुफरी और शिमला
  • यात्रा की शुरुआत- लखनऊ
  • कितने दिन का पैकेज है- 5 रातें और 6 दिन
  • यात्रा की शुरुआत:- 18-SEP-26

Himachal tour from Lucknow

लखनऊ से शिमला टूर पैकेज की फीस

रेलवे के अन्य टूर पैकेज की तरह ही इस पैकेज की फीस भी प्रति व्यक्ति के हिसाब से तय की गई है। कम बजट में घूमना है, तो आपके लिए ग्रुप के साथ सफर करना सस्ता होगा। इसमें आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे हैं परिवार के साथ? निकलने से पहले नोट करें ये 3 बातें

पैकेज फीस क्या है?

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 36870 रुपये है।
  • दो लोगों के साथ यात्रा करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 20270 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ सफर करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15880 रुपये है।

IRCTC Shimla Kufri package

लखनऊ से शिमला टूर पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिलेंगी?

पैकेज टिकट बुक करने से पहले आपको सुविधाओं को ध्यान से पढ़ना चाहिए। अगर खर्च ज्यादा लग रहा है और सुविधाएं उस हिसाब से नहीं लग रही है, तो अलग से ट्रिप प्लान करके जाना अच्छा रहेगा।

इसे भी पढ़ें- वैष्णो देवी जाना हुआ सस्ता, IRCTC के इस टूर पैकेज में रहना, खाना और घूमना सब शामिल

  • पैकेज में 3AC ट्रेन टिकट की आने-जाने की सुविधा मिलेगी।
  • शिमला में 2 रात और चंडीगढ़ में 1 रात रुकने की सुविधा
  • शेयरिंग बेसिस पर छोटी गाड़ी से यात्रा
  • घूमना-फिरना और सैर-सपाटा पैकेज फीस में शामिल है।
  • पैकेज के अनुसार 3 दिन नाश्ता और 3 दिन रात का खाना मिलेगा।

Lucknow to Shimla tour

पैकेज की सुविधाओं को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि इसमें आपको दोपहर के भोजन के लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे, लेकिन बाकी सभी सुविधाएं फीस के अंदर ही शामिल की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- irctc official

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।