हैदराबाद वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, IRCTC के Nepal टूर पैकज से जाएं घूमने

नेपाल की राजधानी काठमांडू घूमने जाना हर भारतीय के लिए आसान नहीं है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य बड़े शहरों से सीधी फ्लाइट मिल जाएगी, लेकिन यहां के बारे में पूरी जानकारी नहीं होने की वजह से आपको कई तरह की परेशानी भी होगी। यही कारण है कि देश से बाहर घूमने का प्लान बना रहे यात्री टूर पैकेज से घूमने का सोचते हैं। अगर आप हैदराबाद से पहली बार नेपाल जा रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कैसे घूमा जाए, तो आप रेलवे के टूर पैकेज से घूमने का प्लान बना लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
- इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से 24 जुलाई को हो रही है।
- पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
- पैकेज में आपको लुम्बिनी, पोखरा, काठमांडू और जनकपुर घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 24 जुलाई से हो रही है।
- पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम ROYAL NEPAL EX HYDERABAD है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- पैकेज कोड SHO6 है।
पैकेज फीस क्या है?
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 74, 500 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 62, 000 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 57, 500 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 51, 000 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- पहली बार बाली घूमने का बना रही हैं प्लान? IRCTC के इस टूर पैकेज से यात्रा बनाएं आसान
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- पैकेज में फ्लाइट से आने-जाने का खर्च भी शामिल है।
- रहने के लिए 3 स्टार होटल में ट्विन, डबल या ट्रिपल शेयरिंग आधार पर कमरा मिलेगा।
- यात्रा के दौरान 1 रात लुंबिनी, 2 रात काठमांडू, 2 रात पोखरा और 1 रात जनकपुर में होटल मिलेगा।
- खाने-पीने की सुविधा के तहत पैकेज में 6 दिन नाश्ता, 6 दिन डिनर मिलेगा और दोपहर के खाने के लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगेय़
- पूरी यात्रा के दौरान नेपाल में स्थानीय टूर गाइड की सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
- पैकेज में दर्शनीय स्थलों के लिए एंट्री टिकट का खर्च भी पैकेज में शामिल है। यानी जिन जगहों पर प्रवेश शुल्क लगता है, उसके लिए अलग से भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।
- पैकेज में 2 प्रतिशत टीसीएस (Tax Collected at Source) भी शामिल है। यह रेलवे के बेस्ट टूर पैकेज में से एक है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC से जाएं 5 दिनों के लिए Srisailam घूमने, 25 जून से शुरू होने जा रहा टूर पैकेज
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- IRCTC OFFICIAL
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।