Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

पहली बार बाली घूमने का बना रही हैं प्लान? IRCTC के इस टूर पैकेज से यात्रा बनाएं आसान

बाली का यह टूर पैकेज बहुत ज्यादा महंगा नहीं और आपके यात्रा की पूरी तैयारी रेलवे करके रखेगा, इसलिए आप इससे घूमने का प्लान कर सकती हैं। यहां आपको कैब या घूमने के लिए जगहों के बारे में सर्च भी नहीं करना पड़ेगा।
Updated:- 2026-06-21, 15:26 IST
irctc bhopal to bali tour packages 2026 to travel in budget

भोपाल से इस पैकेज की शुरुआत होने जा रही है। रात 8:00 बजे भोपाल से फ्लाइट निकलेगी और पहले बेंगलुरु (BLR) पहुंचेंगी। वहां से रात 12:50 बजे बाली (इंडोनेशिया) के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिलेगी। आप सुबह करीब 10:20 बजे बाली के देनपसार एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पहुंचते ही सबसे पहले आपका स्वागत किया जाएगा और फिर लंच के लिए तय किए गिए भारतीय रेस्टोरेंट ले जाया जाएगा। लंच के बाद होटल में चेक-इन करेंगे, जहां आपको थोड़ा आराम करने का समय मिल जाएगा। इसके बाद शाम को बाली का प्रसिद्ध जगहों पर घुमाने की प्रकिया शुरू होगी। यह पैकेज कितने दिन का है और इसमें क्या सुविधाएं मिल रही है, इसके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।

बाली टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत 25 जुलाई से भोपाल हो रही हैं।
  • पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम BEAUTIFUL BALI – THE ISLAND OF GODS AND WONDERS है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • पैकेज का कोड WBO036 है।
  • ऐसे कई टूर पैकेज रेलवे की वेबसाइट पर लाइव हो गए हैं। 

Bali tour package from Bhopal

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 1,49,900 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 1,30,000 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 1,30,000 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 1,21,500 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- जुलाई में घूमने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, IRCTC के साथ 10 हजार में बना लें ट्रिप प्लान

पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिलेगी?

  • भोपाल से बाली और बाली से भोपाल तक आने-जाने की फ्लाइट टिकट शामिल है।
  • पूरी यात्रा के दौरान एयरपोर्ट ट्रांसफर और सभी दर्शनीय स्थलों की सैर एसी गाड़ी में करवाई जाएगी।
  • बाली के कुटा (Kuta) क्षेत्र में 4-स्टार डीलक्स होटल में 5 रात के लिए रहने का मौका मिलेगा।
  • खाने में कुल 5 दिन नाश्ता, 5 दिन लंच और 5 दिन डिनर शामिल हैं। इनमें 4 डिनर रेस्टोरेंट में और 1 डिनर क्रूज पर कराया जाएगा।
  • बाली का सामान्य वीजा फीस भी पैकेज में शामिल है।
  • प्रत्येक यात्री को प्रतिदिन 1 लीटर पानी की बोतल मिलेगी।
  • 70 वर्ष तक की आयु वाले यात्रियों के लिए कॉम्प्लिमेंट्री ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगी।
  • पूरी यात्रा में आपके साथ IRCTC टूर मैनेजर भी रहेगा।
  • स्थानीय भ्रमण के दौरान एक प्रोफेशनल अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड भी मिलेगा।
  • पैकेज की कीमत में जीएसटी (GST) भी शामिल है।

इसे भी पढे़ं- IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में अभी तक किसी को नहीं पता, दिल्ली वाले हर दिन जा सकते हैं घूमने

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।